आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

21 जनवरी, 2021

मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

जिस भी वस्तु की कामना करेंगे, उसके लिए दोपहर तक परेशान रहेंगे। माथापच्ची भी करनी पड़ेगी। दोपहर के बाद अधिकांश कामनाओं के पूर्ण होने की आशा जागेगी। मेहनत करने से पीछे नहीं हटे। जल्द ही स्थिति आपके पक्ष में बनने से धन धान्य की वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र पर जिस भी कार्य को करेंगे, उसका लाभ पाने के लिये उतावले रहेंगे। आशाजनक परिणाम कल ही मिल सकेंगे। वाणी की सौम्यता नए संबंध स्थापित करने में सहायता करेगी। घर के किसी बुजुर्ग से शुभकार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। खर्च भी अधिक रहेगा। लंबी यात्रा से बचे सेहत खराब हो सकती है।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

दिन का आरंभिक भाग हानि वाला रहेगा। आवश्यक कार्यो को आज मध्याह्न तक टालना ही बेहतर रहेगा। मन में किसी अरिष्ट की आशंका से भय रहेगा। व्यवहार तो करेंगे, लेकिन खुलकर अपनी बात किसी को बताने से हिचकिचाएंगे। मध्याह्न के बाद परिस्थिति सामान्य बनने लगेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन भविष्य की योजनाओं के लिए महत्‍वपूर्ण रहेगा। बुजुर्गो की बातों की अनदेखी नहीं करें। धन लाभ कम ही होगा। भविष्य में होने की संभावनाएं मजबूत होंगी। परिवार में किसी से गलती होने पर धर्य से कम लें। अन्यथा अशांति लंबे समय के लिए बनेगी।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

दिन के पूर्वार्द्ध में कुछ सोची हुई योजनाए पूर्ण होने से उत्साह में रहेंगे। अतिआत्मविश्वास की भावना निकट भविष्य में अवश्य ही कुछ ना कुछ हानि करायेगी। स्वभाव में भावुकता अधिक रहेगी। किसी की भी बातों में जल्दी आ जाएंगे। मध्याह्न बाद इसके कारण आर्थिक हानि होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर मध्याह्न तक अधूरे कार्य समेटने पर ध्यान दें। इसके बाद प्रत्येक कार्य में जोखिम बढेगी। इससे बचते बचते भी थोड़ा बहुत नुकसान होगा। प्रतिस्पर्धियों की जगह स्वयं के निर्णयों को लेकर ज्यादा संदेह रहेगा। धन की आमद खर्च के अनुपात में बराबर रहेगी। सेहत संध्या बाद प्रतिकूल बनेगी।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

दिन के आरंभ में कार्य व्यवसाय अथवा सरकारी क्षेत्र से राहत वाले समाचार मिलेंगे। सरकारी कार्यो को प्राथमिकता दें। थोड़े से परिश्रम से संतोषजनक परिणाम मिल सकते हैं। सार्वजनिक क्षेत्र पर योगदान देने से सम्मान में वृद्धि होगी। किसी की भी सहायता के लिये तैयार रहेंगे। स्वभाव में मृदुलता बिगड़े कामों को बनाने में मददगार रहेगी। धन की आमद पहले से ही निश्चित रहेगी। संध्या बाद नए काम से भी अकस्मात मिलने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर विरोधी कम ही रहेंगे। परिवार में पैतृक संबंधित मामलों को लेकर स्वयंजन ही वैर भाव रखेंगे। शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

दिन थोड़ा राहत प्रदान करेगा। सेहत में सुधार आएगा। कार्यो के प्रति चिंता रहते हुए भी ज्यादा गंभीरता नहीं दिखाएंगे। धर्म कर्म के प्रति विशेष लगाव रहेगा। गूढ़ विषयों को जानने में अधिक रुचि लेंगे। नास्तिक लोग भी चमत्कारिक रूप से धर्म का पालन करते दिखेंगे। विद्यार्थी वर्ग पढाई के प्रति चंचल रहेंगे। कार्य व्यवसाय के लिए आज का दिन सामान्य ही रहेगा। सहयोगी वातावरण रहने के बाद भी लाभ खर्च बराबर रहेंगे। परिवार में थोड़ी नोक-झोक हो सकती है। व्यवहार में मधुरता रखे। अटके काम बन जाएंगे। बड़े लोगों की दया दृष्टि रहने से अपनी बात मनवा लेंगे। परिजनों के साथ मित्र की तरह व्यवहार करने से आनंद की प्राप्ति होगी।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

दिन के पहले भाग को छोड़ शेष भाग में कुछ ना कुछ शारीरिक एवं मानसिक विषमताएं जन्म लेंगी। सेहत की जांच समय रहते करा लें। दिन भर सतर्क रहने की आवश्यकता है। सेहत नरम रहने से स्वभाव में चिढ़चिढ़ापन आएगा। किसी प्रियजन से मन मुटाव के प्रसंग बनेंगे। आर्थिक कारणों से चिंता बैचेनी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर मन कम लगेगा। कानूनी उलझनों में फंसने की आशंका है। विरोधी आपको नीचा दिखाने का हर संभव प्रयास करेंगे। व्यर्थ के विवाद से दूरी बना कर रहें। आपके पुण्य उदय होने से धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी आध्यात्म से जुड़े रहें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

दिन अनुकूल बना हुआ है। आप जिस भी कार्य को आरम्भ करेंगे परिस्थितियां पहले से ही उसके योग्य बन जाएंगी। आस-पास का वातावरण भी हास्य-प्रमोद वाला मिलने से कठिन कार्य भी आसानी से पूर्ण कर लेंगे। व्यवसाय में निवेश नहीं करें। केवल योजना बनाकर रखें। भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। आज किये गए शुभकर्म अति लाभदायक सिद्ध होंगे। सेहत में मामूली गिरावट अनुभव करेंगे। कार्य क्षेत्र पर थोड़ी माथापच्ची करनी पड़ सकती है। धन लाभ के प्रयास अवश्य सफल होंगे। पैतृक संबंधों से आकस्मिक लाभ होगा। सरकारी कार्य कल के लिए छोड़ना बेहतर रहेगा। स्त्री से सुख मिलेगा।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आर्थिक मामलों को लेकर ज्यादा गंभीर रहेंगे। मध्याह्न तक का समय इस विषय में निराशाजनक रहेगा। इसके बाद मेहनत का फल मिलने लगेगा। किसी पुराने संबंध से अचानक धन लाभ होने से कार्यो में उत्साह बढ़ेगा। लाभ आज एकबार ही होकर रह जायेगा। मेहनत करते रहे आने वाला समय अवश्य ही अधिक लाभदायक रहेगा। सहकर्मियों का कारण थोड़ी बहुत परेशानी होगी। फिर भी तालमेल बिठा लेंगे। दूर के संबंधियों से दोपहर बाद प्रसन्नता दायक समाचार मिलेंगे। छोटी मोटी नोकझोंक को छोड़ पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा। सेहत भी सामान्य रहेगी।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। दिन के पूर्वार्द्ध में कार्य क्षेत्र पर बेहतर वातावरण मिलने से धन लाभ होगा। इसके बाद का समय गलत निर्णय लेने से हानिकर रहेगा। धन लाभ के कोई भी अवसर आज नहीं चूकेंगे। आकस्मिक खर्च रहने से आर्थिक समस्या बन सकती है। परिजनों का सहयोग बराबर मिलते रहने से मानसिक रूप से शांति रहेगी। मित्रों का भी साथ मिलेगा। स्वास्थ्य आज सर्दी जुखाम के कारण नरम रह सकता है। दिनचर्या पर इसका विशेष असर नहीं पड़ेगा। नौकरी व्यवसाय में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पत्नी संतान के साथ आज अच्छी पटेगी।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

दिन व्यर्थ की भागदौड़ वाला रहेगा। आरंभिक भाग आज भी पुरानी बातें ताजा होने पर गरमा गर्मी में खराब होगा। मध्याह्न बाद कार्य व्यवसाय  में थोड़ी स्थिरता आने से संतोष होगा। आज आप जो भी सोचेंगे उसका उल्टा परिणाम मिलेगा। इसलिए धन संबंधित अथवा अन्य महत्‍वपूर्ण कार्यो को फिलहाल स्थगित रखें। स्वयं को ज्यादा बुद्धिमान दिखाने का प्रयास हास्य का पात्र बना सकता है। विवेक से व्यवहार करें। नौकरी वालों को मेहनत का परिश्रम आज नहीं मिल सकेगा। सेहत को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। परिजनों से संभलकर बात करें।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

पूर्वार्द्ध धन लाभ की संभावनाएं जगायेगा। स्वभाव में लापरवाही रहने से प्राप्ति में संशय रहेगा। आज स्वयं के बल पर किये गए कार्य ज्यादा फायदेमंद रहेंगे। आवश्यकता पड़ने पर किसी नापसंद व्यक्ति की मदद लेनी पड़ेगी, जो कि हानिकारक ही रहेगी। मध्याह्न बाद आर्थिक विषयों को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी। इसके परिणाम संध्या तक संतोषजनक रहेंगे। नौकरी वाले लोग आलसी व्यवहार के कारण कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था फैलाएंगे। परिजनों का सहयोग सानिध्य कार्यो को सरल बनाएगा। खान पान संयमित रखें पेट खराब हो सकता है।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

दिन का पहला भाग सुख शांति से बीतेगा। दैनिक कार्यो में सुस्ती दिखाएंगे। घर में कोई अप्रिय घटना के कारण बाहर का वातावरण ज्यादा पसंद आएगा। मध्याह्न के बाद परिस्थिति बदलने लगेगी। इसलिए धन संबंधित व्यवहार पहले ही कर लें। इसके बाद का समय कलह क्लेश की भेंट चढेगा। महिलायें छोटी बातों को बढ़ा चढ़ाकर घर का माहौल खराब करेंगी। नौकरी वाले लोगों को भी मध्याह्न बाद अधिकारियों की नाराजगी का शिकार बनना पड़ेगा। धन की आमद के लिए ज्यादा प्रयास करना पड़ेगा। मध्याह्न बाद रुकने की संभावना है। मानसिक तनाव अधिक रहेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)