आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

07 जनवरी, 2020 (गुरुवार)

मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

शुभफलदायी बना रहेगा। दिन के आरंभ में अवश्य कार्यो में विलंब होगा। मध्याह्न के पश्चात प्रत्येक कार्य व्यवस्थित रूप से चलते रहेंगे। धन लाभ के लिए आज किसी की खुशामद भी करनी पड़ सकती है। परिणाम आशाजनक नही रहेंगे। संध्या के समय अवश्य आकस्मिक लाभ होने से पूरे दिन की कमी पूरी हो जाएगी। आज किसी को ना चाहते हुए भी उधार देना पड़ेगा। वापसी मुश्किल रहेगी। सरकारी कार्य की गति धीमी रहेगी। परिवार की महिलायें भी कुछ ना कुछ उधेड़-बुन में लगी रहेंगी मेहनत भी करेंगी।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

सुख शांति दायक रहेगा। नए कार्य करने के लिये प्रेरित होंगे। महिलायें एवं बुजुर्ग आपके प्रेरणा स्त्रोत्र बनेंगे। नौकरी वालों से आज कार्यो को शीघ्रता से निपटाने के चक्कर में गलती हो सकती है। व्यवसायी वर्ग मध्याह्न तक थोड़ी दुविधा में रहेंगे। इसके बाद किसी का सहयोग मिलने से कार्यो को आगे बढ़ा पाएंगे। व्यवसाय में आज जोखिम नहीं लें। निवेश देखभाल कर ही करें। हानि हो सकती है। महिलायें धार्मिक भावनाओं से परिपूर्ण रहेंगी। धार्मिक स्थान की यात्रा करेंगे। घर में शांति स्थापित होगी।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

बौद्धिक क्षमता का उचित उपयोग करेंगे। उच्च निर्णय क्षमता से जहां संभावना नहीं होगी, वहां से भी लाभ उठा सकेंगे। स्वार्थ सिद्धि की भावना भी कुछ ज्यादा ही रहेगी। अपना काम निकालने में तो सफल होंगे। व्यवहारिक संबंधों में कमी आएगी। धन लाभ के लिए युक्तियों का सहारा लेकर ही सफलता मिलेगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर लोग आपकी प्रशंसा तो करेंगे, लेकिन सहायता करने से कतराएंगे। गृहस्थी के कार्यो में कंजूसी अथवा टालमटोल करने पर बहस हो सकती है। महिलायें आज कुछ ना कुछ कमी का अनुभव करेंगी। सीमित साधनों से प्रसन्न रहने में सफल होंगी।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

प्रत्येक कार्य में सहयोग की कमी नहीं रहेगी। गलत मार्गदर्शन के कारण कार्य हानि अथवा विलंब हो सकता है। नौकरी पेशा एवं व्यवसायी दोनों ही अपनी तरफ से बेहतर करने का प्रयास करेंगे। लाभ पाने के लिए आज केवल अपने दिमाग से कार्य करें। निश्चित सफल होंगे। आर्थिक लाभ देर-सबेर अवश्य होगा। सुख-सुविधा एवं मनोरंजन के लिए भी अनावश्यक खर्च करेंगे। महिलायें अपने कार्य से संतुष्ट रहेंगी। बीच मे किसी के टोकने से गुस्सा भी होंगी। परिवार के लिए हर प्रकार से सहयोगी ही रहेंगी।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

लाभदायक रहेगा। दिनचार्य की शुरुआत सुस्त रहेगी। धीरे-धीरे कार्यो में गति आने लगेगी। दूर स्थानों से संबंधित व्यवसायों से लाभ के साथ ही नए अनुबंध भी मिलेंगे। इसके विपरीत स्थानीय व्यवसाय आज मंदा ही रहेगा। व्यवसाय को प्रसिद्धि मिलने से भाग्योन्नति के मार्ग खुलेंगे। अतिमहत्‍वपूर्ण कार्यो को आज किसी भी हाल में ले देकर पूर्ण कर लें। इसके बाद बाधाएं आने लगेगी। पारिवारिक स्थिति भी शांत बानी रहेगी। स्त्री वर्ग शांति से अपने कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगी। किसी की चुगली करने से बचें। मान हानि हो सकती है।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

निर्धारित योजनाओं के सही दिशा में जाने से संतुष्ट रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिये किसी कारण से दुविधा की स्थिति बनेगी। इससे निकलने में काफी समय खराब होगा। परिणाम सुखदायक ही रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लिये मध्याह्न तक का समय खाली जाएगा। इसके बाद व्यवसाय में उछाल आने से दिन भर की कसर थोड़े समय मे ही पूरी कर लेंगे। परिवार में धन-धान्य की वृद्धि होगी। सुख सुविधा के ऊपर खर्च करेंगे। महिलायें मन इच्छित कार्य होने से प्रसन्न रहेंगी। संतानों की प्रगति को लेकर भी निचिंत रहेंगे। संध्या के समय आकस्मिक लाभ होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

अंदर चंचलता अधिक रहेगी। महत्‍वपूर्ण कार्यो की अनदेखी करेंगे। किसी अन्य के भरोसे छोड़ देंगे। इससे होने वाले लाभ में कमी तो आएगी ही आपसी संबंधों में भी खटास बनेगी। आज परिस्थितियां कैसी भी रहें। आपके धन लाभ को नहीं रोक पाएंगी। किसी गलत निर्णय के भी अकस्मात सही निकलने से उत्साहित होंगे। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों से मतभेद रहने पर भी मजबूरी में तालमेल बैठा ही लेंगे। दांपत्य जीवन मे सुख वृद्धि होगी। स्त्री वर्ग से प्रेमवत संबंध रहेंगी। विपरीत लिंगीय के प्रति आकर्षण रहने से घर मे गलतफहमी जन्म लेगी।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। व्यवसाय में हाथ आये अनुबंध के निरस्त होने के साथ ही मंदी का भी सामना करना पड़ेगा। अधिकांश निर्णय गलत सिद्ध होंगे। परिवार में भी किसी सदस्य की बीमारी के कारण परेशानी होगी। भाग-दौड़ भी करनी पड़ेगी। आज किसी पुरानी गलती अथवा विवाद के फिर से उभरने पर परिवार में अशांति होगी सार्वजनिक सम्मान में भी कमी आएगी। आज आप प्रयास करने पर भी धन की क्षति को रोक नहीं पाएंगे। महिलाओं को भी आज किसी गलती पर अपमानित होने की संभावना है। 

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

अधिक व्यस्त रहेगा। दिन के पूर्वार्द्ध में घरेलु अथवा व्यवसायिक कारणों से लघु यात्रा करनी पड़ेगी। इससे लाभ की जगह खर्च ही होगा। सार्वजनिक व्यवहारिक क्षेत्र अवश्य विकसित होगा। धन लाभ भले ना हो लेकिन मानसम्मान में अवश्य बढ़ोतरी होगी। भोजन भी असंयमित रहने पर पेट संबंधित समस्या रहेगी। रिश्तेदारी में जाने पर खर्च बढ़ेगा। महिलायें किसी गुप्त चिंता के कारण अंदर से परेशान रहेंगी। संध्या पश्चात थकान रहने पर प्रत्येक कार्यो में अरुचि दिखाएंगे। शुभ समाचार मिलने से प्रसन्न भी होंगे।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

जिम्मेदारियों के बोझ से राहत पाएंगे। घर एवं बाहर का वातावरण सहयोगी रहने से निश्चिन्त होकर दैनिक कार्य पूर्ण कर सकेंगे। विरोधी आपकी प्रगति से ईर्ष्या करेंगे। इन बातों से बेपरवाह होकर अपनी धुन में मस्त रहेंगे। शेयर सट्टे में किया निवेश निकट भविष्य में लाभ कराएगा। अन्य व्यवसाय में भी मेहनत का फल थोड़े देर से परंतु भरपूर मिलेगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपका योगदान प्रतिष्ठा बढ़ाएगा। महिलायें अपने कार्यो के प्रति निष्ठावान रहेंगी।परिवार के बुजुर्गो का सहयोग घरेलु कार्य के साथ व्यवसायिक कार्यो को सहज बनाएगा।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

मिश्रित फलदायी रहने वाला है। निर्धारित कार्य को पूर्ण करने के लिए किसी की सहायता की आवश्यकता पड़ेगी। कुछ धन संबंधित कार्यो में जोखिम लेने से घबराएंगे। इसलिए सीमित साधनों से ही आवश्यकता अनुसार धनागम रहेगा। लंबी यात्रा के प्रसंग भी बनेंगे, परंतु अंतिम क्षण में निरस्त हो सकते है। सहकर्मी भी मतलब निकालने के लिए ही मीठा व्यवहार करेंगे। गृहस्थ में भी कुछ ऐसा ही माहौल रहेगा। परिजन आवश्यकता पूर्ति समय पर ना होने से नाराज होंगे। संध्या बाद शुभ समाचार मिलेंगे।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

शारीरिक एवं मानसिक रूप से कष्टदायी रहेगा। बनते कार्यो में बार-बार विघ्न आने से हताश रहेंगे। मन में नकारात्मक विचार आने से अनैतिक कार्यो में भटक सकते है। कार्य व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा कम रहेगी। मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण इसका उचित लाभ नहीं उठा पाएंगे। धन लाभ होते होते रुकेगा। संध्या के समय ही निर्वाहयोग्य साधन बन सकेंगे। परिवार में भाई-बंधुओं में वैर विरोध रहेगा। आपसी कलह से आज स्त्रियां भी नहीं बच पाएंगी। घर मे फैली अशांति से दुखी रहेंगी। विद्यार्थियों का अध्ययन में मन नहीं लगेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)