मुख्यमंत्री की पहल पर ठगने वाले की हुई पहचान

मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद लातेहार निवासी रबीना देवी से 24 हजार रुपये की ठगी करने के आरोपी की पहचान कर ली गई है। मुख्यमंत्री को लातेहार पुलिस ने बताया कि उपरोक्त मामले में मनिका थाना (कांड सं-03/2021) दर्ज कर लिया गया है। अभियुक्त पहले से ही मनिका थाना (कांड सं0-89/2020) में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

ये मिली थी जानकारी

मुख्यमंत्री को बताया गया कि लातेहार निवासी रबीना देवी से आधार आधारित पेमेंट सिस्टम के जरिये 24 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। मामले की जानकारी के उपरांत मुख्यमंत्री ने झारखंड पुलिस को उक्त मामले की गंभीरता से जांच करते हुए रबीना देवी एवं अन्य पीड़ित लोगों को मदद पहुंचाते हुए सूचित करने का आदेश दिया था।