आयरन हैंड से कुचले जाएंगे मुख्‍यमंत्री के काफिले पर हमले के आरोपी, देखें वीडि‍यो

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हमले के आरोपी आयरन हैंड से कुचले जाएंगे। सीसीटीवी से फुटेज निकाला जा रहा है। उक्‍त बातें राज्‍य पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एमबी राव ने सोमवार को कही।

डीजीपी ने कहा कि आरोपी आयरन हैंड से कुचले जाएंगे। सीसीटीवी फुटेज निकाला जा रहा है। कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। अपराध करने वाले शक्तियों को पुलिस पहचान रही है। यह मूर्ख हैं, जो इस तरह की घटना करने के लिए आतुर है। वे बख्शे नहीं जाएंगे। पूरी घटना को डीजीपी ने साजिश बताया।

श्री राव ने कहा कि सीएम के काफिले को रोकने की घटना सरासर गुंडागर्दी है। ऐसे गुंडों से पुलिस आयरन हैंड से निपटेगी। उन्हें पता नहीं है कि कानून की ताकत क्या होती है। कानून से खेलने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलायी जायेगी।

गुंडागर्दी करनेवालों ने पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर पर कातिलाना हमला किया। उसे लगभग जान से मार डालने की कोशिश की। गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। दोबारा कभी ऐसी घटना हुई तो ऐसे लोगों के हाथ-पैर तोड़ दिये जायेंगे।

इस बीच खबर है कि सीसीटीवी फूटेज के आधार पर हंगामा करनेवाले लोगों की पहचान की गयी है। एक दर्जन से भी ज्यादा लोगों को हिरासत में लिये जाने की खबर है। उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद रातू रोड चौराहे से लेकर किशोरगंज-हरमू पुल तक बड़ी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गयी है।