विक्रम राजपूत की एक और फिल्म की जल्द शुरू होगी शूटिंग

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। अभिनेता विक्रम राजपूत की एक और भोजपुरी फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी। बीते दिनों मुंबई में निर्माता सुजीत सुमन ने अपनी आगामी फिल्म के लिए विक्रम राजपूत को अनुबंधित किया। वर्तमान में विक्रम राजपूत फिल्म सइयां हमार थानेदार के पोस्ट प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। इनकी कई फिल्में रिलीज भी हो चुकी है। इनमें दिल क्या करें, लाल, एगो अनाड़ी एगो खिलाड़ी आदि शामिल हैं।

विक्रम राजपूत ने बताया कि फिल्म में भोजपुरी जगत के लोकप्रिय व चर्चित कलाकार नजर आयेंगे। सइयां हमार थानेदार में काजल यादव के साथ इनकी दमदार जोड़ी पर्दे पर दिखेंगी। इस फिल्म में भी किन्ही चर्चित अभिनेत्री को साइन किये जाने की संभावना है। फिल्म का निर्माण संचु फिल्म्स या निवेदिता फिल्म्स के बैनर तले हो सकता है। बहुत जल्द मुंबई में ही इस फिल्म की घोषणा की जाएगी।