नहीं रहे सरदार बूटा सिंह, पीएम और कांग्रेस ने जताया दुख

नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजस्थान के पूर्व सांसद, कांग्रेस नेता सरदार बूटा सिंह नहीं रहे। उनका 86 साल की उम्र में शनिवार को देहांत हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बूटा सिंह के निधन पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘श्री बूटा सिंह जी गरीबों के कल्याण के साथ-साथ दलितों के कल्याण के लिए एक अनुभवी प्रशासक और प्रभावी आवाज थे। उनके निधन से मैं दुखी हूं। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना है।’
वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सरदार बूटा सिंह जी के देहांत से देश ने एक सच्चा जनसेवक और निष्ठावान नेता खो दिया है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा और जनता की भलाई के लिए समर्पित कर दिया, जिसके लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा। इस मुश्किल समय में उनके परिवारजनों को मेरी संवेदनाएं।