सभी घरेलू उड़ानों में बहाल किया गया खाना, बुक और मैगजीन

देश नई दिल्ली
Spread the love

दिल्ली। केंद्र सरकार ने सभी घरेलू उड़ानों में फिर से खाने की सर्विस शुरू करने के आदेश दे दिए हैं। खाने के साथ ही पैसेंजर अब विमान के अंदर बुक, मैगजीन और न्यूज पेपर भी पढ़ सकेंगे।

इससे पहले कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सरकार ने 2 घंटे से कम समय वाली फ्लाइट्स में इन सेवाओं पर रोक लगा दी थी। हालांकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में इन सेवाओं पर रोक नहीं लगाई गई थी।