झारखंड के कई जिलों में कल बारिश संभव, छाया रहेगा कोहरा

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में 29 जनवरी को भी बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों में सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। इसके बाद आसमान साफ हो जाएगा। अगले 24 घंटों में तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग ने दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक कल रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं मेघ गर्जन या हल्की बारिश होने की संभावना है।

विभाग के मुताबिक 30 जनवरी से 3 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। इसके बाद आकाश साफ हो जाएगा। राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में दो से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार इसके बाद 24 घंटे के बाद राज्य के उत्तरी और मध्य भागों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। राज्य के दक्षिणी भागों में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों के दौरान राज्य के दक्षिणी भागों में तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। अन्य भागों में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।