रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया पराक्रम दिवस, देखें वीडियो

Uncategorized
Spread the love


रांची। केंद्र सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की है। इस अवसर रांची मंडल के रेलवे सुरक्षा बल ने 10 किलो मीटर की क्रॉस कंट्री रन का आयोजन किया। हटिया रेलवे क्षेत्र में रांची के मंडल सुरक्षा आयुक्त के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि DRM नीरज अंबष्ट ने क्रॉस कंट्री रन का झंडा दिखाकर इसका शुभारंभ किया।


दौड़ में रेलवे सुरक्षा बल की विभिन्न इकाइयों से आयें 78 अधिकारी और जवानों ने हिस्सा लिया। इसमें पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान रूप सिंह मीणा (आरक्षी, रेलवे सुरक्षा बल, मुरी), द्वितीय स्थान नीतीश कुमार (रेलवे सुरक्षा बल, मुरी) और तीसरा स्थान संतोष कुमार (स्काउड टीम, मुरी) ने प्राप्त किया। महिला वर्ग में प्रथम स्थान शारदा चौधरी, दूसरा स्थान रानी सिंह और तीसरा स्थान ललिता कुमारी ने हासिल किया।