नए साल में पिकनिक मना रहे थे लोग, पास निकल गया 7 फीट लंबा अजगर

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। नए साल के जश्‍न में लोग डूबे थे। पिकनिक मना रहे थे। अचानक 7 फीट लंबा अगजर सांप निकल गया। सांप के निकलते ही वहां कौतुहल मच गया।

यह घटना झारखंड की राजधानी रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के कोकदोरो गांव के पास जमुवारी टोंगरी के समीप की है। वहां पि‍कनि‍क मना रहे ग्रामीणों ने एक अजगर जैसा सांप देखा। इसकी लंबाई करीब 7 फीट थी। अजगर निकलने की खबर जंगल में आग की तरु फैल गई। बड़ी संख्या में लोग देखने पहुंच गए। गांव के जमील अख्तर ने इसे पकड़कर बोरा में बंद करके रखा है।

श्री अख्‍तर ने बताया कि इससे पूर्व भी उन्होंने दर्जनों जहरीले सांपों को रेस्क्यू करके जंगल में छोड़ा है। सांप निकलने की सूचना वन क्षेत्र पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद को दी गयी है। उन्होंने गांव आकर 2 जनवरी को इसे कलेक्ट करने की बात कही।

श्री आजाद ने बताया कि ठंड के दिनों में सांप कभी-कभी बिल से बाहर निकलते हैं और इंसान के हाथ लग जाते हैं। कोई भी व्यक्ति कहीं देखे तो इसे मारे नहीं, बल्कि वन विभाग के लोगों को सूचित करें।