जिला शिक्षा अधिकारी जारी कर रहे थे छुट्टी तालिका, निदेशालय से आ गया ये आदेश

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। सरकारी स्‍कूलों के लिए साल, 2021 की छुट्टी तालिका जिला के स्तर पर जारी की जा रही थी। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने इस पर रोक लगा दिया। इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र लिखा गया है।

दरअसल रांची सहित कई जिलों में वर्ष, 2021 की अवकाश तालिका शिक्षा अधिकारियों ने जारी कर दी थी। इसका खूब प्रचार-प्रसार हो रहा था। सोशल मीडिया के माध्‍यम से इसकी जानकारी दी जा रही थी। इस बीच प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने अवकाश तालिका निर्गत करने पर रोक लगा दिया।

निदेशालय के अवर सचिव अरविंद कुमार सिंह ने 1 जनवरी को सभी जिला शिक्षा अधीक्षक को इस संबंध में पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि जिला अंतर्गत प्रारंभिक विद्यालयों के लिए पंचांग वर्ष, 20 21 के लिए अवकाश तालिका निदेशालय के अनुमोदन के बाद ही निर्गत किया जाए। निदेशालय का आदेश जारी होने के बाद रांची जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय की ओर से 31 दिसंबर को जारी अवकाश तालिका को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।