यात्रीगण कृपया ध्‍यान दें, रेल गाड़ी के चलने की तारीख हो गई घोषित

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। यात्रियों की सुविधा को देखते रांची रेल मंडल ने 2 जनवरी, 3 जनवरी और 4 जनवरी, 2021 से कई ट्रेन और स्पेशल ट्रेनें चला रही हैं। यात्री इन ट्रेनों में यात्रा करने के लिए रेलवे के पीआरएस काउंटर, अनारक्षित टिकट काउंटर, UTS एप, एटीवीएम या आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

रांची-दुमका

ट्रेन संख्या 08619 रांची-दुमका स्पेशल ट्रेन 2 जनवरी, 2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन रांची से चलेगी। रांची प्रस्थान 21.30 बजे और दुमका आगमन 07:25 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 08620 दुमका-रांची स्पेशल ट्रेन 3 जनवरी, 2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन दुमका से चलेगी। दुमका प्रस्थान 18.55 बजे और रांची आगमन 3.55 बजे होगा।

टाटा-हटिया

ट्रेन संख्या 68035 टाटा-हटिया मेमू ट्रेन 4 जनवरी, 2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन टाटा से चलेगी। टाटा प्रस्थान 5.40 बजे और हटिया आगमन 10.45 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 68036 हटिया-टाटा मेमू ट्रेन 3 जनवरी, 2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन हटिया से चलेगी। हटिया प्रस्थान 18.10 बजे और टाटा आगमन 23.05 बजे होगा।

रांची-टोरी

ट्रेन संख्या 68037 रांची-टोरी मेमू ट्रेन 3 जनवरी, 2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन रांची से चलेगी। रांची प्रस्थान 8.55 बजे और टोरी आगमन 11.30 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 68038 टोरी-रांची मेमू ट्रेन 3 जनवरी, 2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन टोरी से चलेगी। टोरी प्रस्थान 12 बजे और रांची आगमन 14.25 बजे होगा।

रांची-लोहरदगा

ट्रेन संख्या 68039 रांची-लोहरदगा मेमू ट्रेन 2 जनवरी, 2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन रांची से चलेगी। रांची प्रस्थान 14.55 बजे और लोहरदगा आगमन 16.20 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 68040 लोहरदगा-रांची मेमू ट्रेन 2 जनवरी, 2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन लोहरदगा से चलेगी। लोहरदगा प्रस्थान 16.45 बजे और रांची आगमन 18.20 बजे होगा।

खड़गपुर-रांची

ट्रेन संख्या 08085 खड़गपुर-रांची मेमू ट्रेन 2 जनवरी, 2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन खड़गपुर से चलेगी। खड़गपुर प्रस्थान 4.40 बजे और रांची आगमन 12.35 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 08086 रांची-खड़गपुर मेमू ट्रेन 4 जनवरी, 2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन रांची से चलेगी। रांची प्रस्थान 15.40 बजे और खड़गपुर आगमन 22.55 बजे होगा।

रांची-लोहरदगा

ट्रेन संख्या 68135 रांची-लोहरदगा मेमू ट्रेन 3 जनवरी, 2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन रांची से चलेगी। रांची प्रस्थान 4.50 बजे और लोहरदगा आगमन 6.20 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 68136 लोहरदगा-रांची मेमू ट्रेन 3 जनवरी, 2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन लोहरदगा से चलेगी। लोहरदगा प्रस्थान 6.40 बजे और रांची आगमन 8.10 बजे होगा।

रांची-लोहरदगा

ट्रेन संख्या 68141 रांची-लोहरदगा मेमू ट्रेन 2 जनवरी, से अगले आदेश तक प्रतिदिन रांची से चलेगी। रांची प्रस्थान 18.40 बजे और लोहरदगा आगमन 20.10 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 68142 लोहरदगा-रांची मेमू ट्रेन 2 जनवरी, 2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन लोहरदगा से चलेगी लोहरदगा प्रस्थान 20.30 बजे और रांची आगमन 21.50 बजे होगा।

हटिया-राउरकेला

ट्रेन संख्या 58659 हटिया-राउरकेला पैसेंजर ट्रेन 2 जनवरी, 2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन हटिया से चलेगी। हटिया प्रस्थान 17.05 बजे और राउरकेला आगमन 23.15 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 58660 राउरकेला-हटिया पैसेंजर ट्रेन 3 जनवरी, 2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन राउरकेला से चलेगी। राउरकेला प्रस्थान 4.40 बजे और हटिया आगमन 9.15 बजे होगा।

हटिया-टाटा

ट्रेन संख्या 58662 हटिया-टाटा पैसेंजर ट्रेन 2 जनवरी, 2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन हटिया से चलेगी। हटिया प्रस्थान 4.25 बजे और टाटा आगमन 10.30 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 58661 टाटा-हटिया पैसेंजर ट्रेन 2 जनवरी, 2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन टाटा से चलेगी। टाटा प्रस्थान 12.45 बजे और हटिया आगमन 18.55 बजे होगा।

आद्रा-बरकाकाना

ट्रेन संख्या 68041 आद्रा-बरकाकाना मेमू ट्रेन 2 जनवरी, 2021 से अगले आदेश तक सप्ताह में 6 दिन (रविवार छोड़कर) आद्रा से चलेगी। आद्रा प्रस्थान 4.55 बजे, मुरी आगमन 7.30 बजे प्रस्थान 7.40 बजे और बरकाकाना आगमन 9.45 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 68042 बरकाकाना-आद्रा मेमू ट्रेन 2 जनवरी, 2021 से अगले आदेश तक सप्ताह में 6 दिन (रविवार छोड़कर) बरकाकाना से चलेगी। बरकाकाना प्रस्थान 14.05 बजे, मुरी आगमन 15.30 बजे प्रस्थान 15.40 बजे और आद्रा आगमन 19.15 बजे होगा।