रांची। सामाजिक एवं व्यक्तित्व विकास की संस्था जेसीआई रांची की नई टीम ने रविवार को शपथ ली। अध्यक्ष गौरव अग्रवाल बने। शपथ ग्रहण समारोह रांची के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में हुआ। मुख्य अतिथि रांची विधायक सीपी सिंह और सम्मानित अतिथि झारखंड चैंबर के अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि आज ऐसी ही सामाजिक संस्था और ऊर्जावान युवाओं की आवश्यकता है, जिससे राज्य का विकास हो सके।
शपथ लेने के बाद गौरव ने कहा कि वह अपने कार्यो से संस्था को नई उचाईयों तक ले जाना चाहते है। उनका हर कदम समाज की भलाई के लिए होगा। प्रयास रहेगा कि वर्ष 2021 में रक्तदान का महाशिविर लगाए। कोरोना काल में समाज के हर वर्ग को हर संभव मदद करें। जेसीआई रांची की महिला विंग की अध्यक्ष कंचन माहेश्वरी और जेसीलेट विंग की इशिका मुरारका ने भी शपथ ग्रहण किया।

ये है नई टीम
अध्यक्ष : गौरव अग्रवाल
सचिव : निखिल अग्रवाल
उपाध्यक्ष : सौरव साह, विनय मंत्री, अरविंद राजगढ़िया, विक्रम चौधरी, अभिषेक मोदी
कोषाध्यक्ष : निशांत मोदी
संयुक्त सचिव : मयंक अग्रवाल
प्रवक्ता : अविकल मसकरा
निदेशक : अंकित माहेश्वरी, अंकित मंत्री, अनुभव अग्रवाल, देवेश जैन, कौशल मुरारका, पियूष केडिया, सौरव साबू, शिवि तनेजा, रौनक टेकरीवाल, अभिषेक जैन, अंकित जालान, अंकित मोदी, नटवर बाजोरिया, पुनीत ढांढनिया, रिषभ सिंघानिया, सौरव जालान, शुभम बुधिया, रितेश गुप्ता, तरुण अग्रवाल, रौनक जैन, प्रकाश अग्रवाल।
पूर्व अध्यक्ष अमित खोवाल ने नए अध्यक्ष और टीम को अपनी शुभकामनाए दी। कार्यक्रम का संचालन अनुभव अग्रवाल और तरुण अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सचिव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।