आधे से अधिक झारखंड में बारिश की संभावना, जानें कौन जिले होंगे प्रभावित

झारखंड मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

रांची। आने वाले दिनों में आधे से अधिक झारखंड में बारिश होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में दी है। बीते 24 घंटे में राज्य में सबसे कम तापमान गिरिडीह में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान चाईबासा में 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी से सटे कांके का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

तापमान बढ़ने की उम्मीद

रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दि‍नों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है। 25 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। सुबह में कहीं-कहीं कोहरे की धुंध रहेगी। इसके बाद यह साफ हो जाएगा।

बारिश से ये जिले प्रभावित

मौसम विभाग के मुताबिक 28 और 29 जनवरी को राज्य के दक्षिणी, उत्तर पश्चिमी और मध्य‍ जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसका प्रभाव पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा आदि जिलों में पड़ सकता है।

शहरों के न्यूनतम तापमान

रांची : 10.3
जमशेदपुर : 11.5
डालटनगंज : 8.8
बोकारो : 8.6
चाईबासा : 9.0
दुमका : 11.7
गिरिडीह : 7.2
पाकुड़ : 11.8

(तापमान डिग्री सेल्सियस में और रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग के हैं)