भोजपुरी फिल्‍म का मुहूर्त, उत्‍तर प्रदेश में होगी शूटिंग

मनोरंजन
Spread the love

उत्‍तर प्रदेश। आरसीपीएम फिल्म्स के बैनर तले भोजपुरी फिल्म ‘पिया तोहसे पिरितिया हमार’ का निर्माण किया जाएगा। इसमें दो नायक एक नायिका है। यानी त्रिकोणीय प्रेम कहानी पर आधारित यह फिल्‍म है। इसका मुहूर्त उत्‍तर प्रदेश के कुशीनगर के तमकुहीराज स्थित शहनाई मैरिज हॉल में हुआ। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मधुश्याम राय और समाजसेवी रमेश चंद्र यादव थे।

फिल्‍म के निर्माता रवि चौधरी और राज कुमार हैं। निर्देशक संदीप मिश्रा उर्फ नेता जी हैं। निर्माता रवि चौधरी और राज कुमार ने बताया कि इसे मनोरंजक व संदेशात्मक दृष्टिकोण से भोजपुरिया दर्शकों के पसंद के अनुसार तैयार कि‍या जाएगा।

निर्देशक संदीप मिश्रा ने कहा कि यह म्यूजिकली सुपरहिट फिल्म होगी। संगीत श्रोताओं को अधिक पसंद आएगा। फिल्म में गीत संगीत नौशाद खान एंड ब्रदर्स का है। फिल्‍म की शूटिंग बहुत जल्द उत्तरप्रदेश के विभिन्न सुंदर लोकेशन में शुरू की जायेगी।

मुहूर्त के दौरान कलाकार जीत रस्तोगी, कृष्णा अहलूवालिया, चेतन सिंह, नेहा सिंह, उदय सिंघानिया, नेहा पाण्डेय, पूनम पाण्डेय, शालिनी, वंदना सिंह, संजय, पप्पू बावरा, रमेश सिंह मौर्यवंशी, विपिन शर्मा, सत्येंद्र सोनू, नंदकिशोर आर्या, अशलम नूरी खन्ना, काजल यादव, नरेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। सहयोगी के रूप में भोला सिंह कौशांबी, विशाल वाजपेयी, राधेश्याम त्यागी उपस्थित थे।