स्‍वच्‍छता प्रतियोगिता की रैकिंग जारी की मानगो नगर निगम ने, जानें कौन आया अव्‍वल

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। मानगो नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के निर्देश पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निगम के अंतर्गत आने वाले विभिन्न प्रतिष्ठानों, होटल, स्कूल, हॉस्पिटल, कार्यालय आदि में यह प्रतियोगिता हुई। स्वच्छता प्रतियोगिता में कार्यालय स्तर से सभी का स्वच्छता रैंकिंग किया गया है।

कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने बताया कि इन सभी संस्थान, प्रतिष्ठान, कार्यालय, होटल, स्कूल, हॉस्पिटल आदि को निगम कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार दिया जाएगा।

रैकिंग इस प्रकार हैं :

होटल

1. प्रथम स्थान : सिटी इन होटल

2. द्वितीय स्थान : महल इन होटल, चेपा पुल

3. तृतीय स्थान : एल न इंटरनेशनल, डिमना

रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन

1. प्रथम स्थान : आशियाना ग्रीन रेसीडेंसी ,चेपा पुल

2. द्वितीय स्थान : मून सिटी ,डिमना

3. तृतीय स्थान : आशियाना अनंतारा डिमना

स्कूल

1. प्रथम स्थान : आरबीएस एकेडमी डिमना

2. द्वितीय स्थान : के पी एस

3. तृतीय स्थान : विवेकानंद स्कूल

हॉस्पिटल

1. प्रथम स्थान : यू एम ए हॉस्पिटल

2.द्वितीय स्थान : दया हॉस्पिटल

3. तृतीय स्थान : हरपाल सिंह अस्पताल

कार्यालय

1. प्रथम स्थान : एम जी एम मेडिकल कॉलेज डिमना

2. द्वितीय स्थान : कार्यालय, मानगो नगर निगम

3. तृतीय स्थान : जल संसाधन प्रमंडल