
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के कोतवाली थाना के नये थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शैलेश कुमार प्रसाद बनाये गये हैं। सुखदेवनगर थाना की जिम्मेवारी ममता कुमारी को सौंपी गयी है। दोनों पदाधिकारियों ने आज अपना पदभार संभाल लिया है।
बतातें चलें कि हरमू रोड में मुख्यमंत्री के काफिले पर हमले मामले में कोतवाली थाना प्रभारी बृज कुमार और सुखदेवनगर थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी को हटाए दिया गया था। इसके बाद नए पदाधिकारियों की पोस्टिंग हुई है।