
गिरिडीह। माहुरी नवयुवक समिति, जमुआ द्वारा वन विभाग के जंगल में सोमवार को वनभोज का आयोजन किया गया। वनभोज में गिरिडीह के उप महापौर प्रकाश सेठ, राजेंद्र तरवे, उमाशंकर चरण पहाड़ी, पूर्व केंद्रीय नवयुवक समिति के अध्यक्ष संजीत कुमार तरवे, पिंटू कुमार तरवे आदि के साथ भरकट्टा और मिर्जागंज माहुरी मंडल के सदस्य शामिल हुए।
कार्यक्रम में माहुरी नवयुवक समिति जमुआ के अध्यक्ष आशीष कुमार भदानी, राजीव कंधवे उर्फ चीटू, अंकित कुमार, सतीश कुमार, अतुल कुमार, अनीश कुमार, संजय कुमार, मनीष कुमार गुप्ता, अविनाश भदानी आदि का सहयोग रहा। वनभोज में रजनी भदानी, मंजू देवी, चमेली देवी, जयंती देवी, उषा देवी, निकिता कंधवे, कंचन देवी सहित समाज के सैकड़ों महिला पुरुष शामिल हुए।
उप महापौर प्रकाश सेठ ने कहा कि वनभोज हमारी परंपरा से जुड़ा हुआ है। हम सभी प्रकृति का आंनद के साथ एक-दूसरे की सहभागिता से खुद से भोजन बनाते हैं। सब मिलकर इसका लुफ्त उठाते हैं। इस बहाने एक दूसरे से मिलना भी होता है। सामाजिक विचार विमर्श भी होता है। विचारों का आदान-प्रदान होता है।