Jharkhand : न्‍यूनतम तापमान में गिरावट जारी, बारिश होने के संकेत

झारखंड मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

  • गिरिडीह का न्‍यूनतम तापमान 6.6 डिग्री
  • कांके का पारा गिरकर पहुंचा 3.3 डिग्री

रांची। झारखंड के विभिन्‍न शहरों में तापमान का गिरना जारी है। बीते दो दि‍नों में लगभग हर शहर के न्‍यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राज्‍य में सबसे कम तापमान गिरिडीह में 6.6 डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया। राजधानी से सटे कांके का न्‍यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। आने वाले दो दि‍नों में राज्‍य के कुछ जिलों में बारिश होने के संकेत हैं।

तापमान बढ़ने की उम्‍मीद

रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग के मुताबिक राज्‍य में अगले 24 घंटों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं हे। इसके बाद अगले तीन से चार दि‍नों के दौरान तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है।

सुबह में धुंध रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक 23 से 26 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। सुबह में कहीं-कहीं धुंध रहेगा। इसके बाद यह साफ हो जाएगा। बीते 24 घंटों में राज्‍य में मौसम शुष्‍क रहा। राज्‍य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सबसे कम तापमान गिरिडीह में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 28 जनवरी को राज्‍य के उत्‍तरी और मध्‍य जिलों में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश हो सकती है। इसका प्रभाव रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह आदि जिलों में पड़ सकता है।

विभिन्‍न शहरों का न्‍यूनतम तापमान

रांची : 8.8

जमशेदपुर : 9.6

डालटनगंज : 8.1

बोकारो : 8.1

चाईबासा : 8.0

दुमका : 9.8

गिरिडीह : 6.6

पाकुड़ : 10.0

(तापमान रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग के हैं)

कांके का गिरा तापमान

राजधानी रांची से सटे कांके क्षेत्र का न्‍यूनतम तापमान में फिर गिरावट दर्ज की जा रही है। 20 जनवरी को तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 21 जनवरी को पारा 4.5 डिग्री सेल्‍स‍ियस दर्ज किया गया। 22 जनवरी को न्‍यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्‍य‍ियस दर्ज किया गया था। तापमान में गिरावट आने कनकनी बढ़ गई है। इससे निजात पाने के लिए लोग घरों में अलाव और हीटर का सहारा भी ले रहे हैं।