रांची। सर्दी ने तेजी से रंग दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान तेजी से गिर रहा है। झारखंड की राजधानी रांची से सटे कांके क्षेत्र का न्यूनतम तापमान गिरकर 17 दिसंबर को 2.5 डिग्री सेल्सियस हो गया है। 16 जनवरी को यहां का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। तापमान में आ रही कमी को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। बच्चे और बूढ़ों का खास तौर पर ख्याल रखने की जरूरत है।
ये रही हवा की गति
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मुताबिक 14 जनवरी को हवा की रफ्तार 3.3 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई। 15 जनवरी को 2.2 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चल रही थी। 16 जनवरी को हवा की गति 4.2 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। इसी तरह 17 जनवरी को हवा की गति 3.6 डिग्री दर्ज की गई।
हवा की गति का प्रभाव
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि भौतिकी एवं पर्यावरण विभाग के अध्यक्ष डॉ ए वदूद के मुताबिक यह बारिश और हवा का असर है। इसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज किया गया। हालांकि इस महीने में तापमान में गिरावट दर्ज की ही जाती है।
कम रहता है तापमान
सामान्य तौर पर झारखंड की राजधानी रांची के शहरी इलाकों से कांके क्षेत्र का तापमान अपेक्षाकृत कम रहता है। दोनों के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक का अंतर देखा जाता है।
मेंटल हॉस्पिटल के लिए विख्यात
रांची का कांके इलाका मेंटल हॉस्पिटल के लिए विख्यात है। यहां सरकारी और गैर सरकारी तीन हॉस्पिटल स्थित हैं। सरकारी अस्पतालों की स्थापना आजादी से पहले हुई है। बताया जाता है कि यहां की जलवायु देखकर ही अस्पताल का निर्माण अंग्रेजों ने कराया था।