
रांची। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। उन्हें रांची स्थित राजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है।
विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने लिखा कि दो दिनों से हल्का बुखार रहने पर कल कोरोना टेस्ट कराया। जिसका रिपोर्ट दुर्भाग्यवश पॉजिटिव आयी। रिपोर्ट आने पर मैं रिम्स मे क्वारंटीन प्रक्रिया के लिए भर्ती हो गया हूं। आप सभी के आशीर्वाद से जल्द ही स्वस्थ होकर आप सभी के बीच लौटूंगा।
