
रांची। जेसीआई उड़ान ने बेहतर काम करने वाले संस्था के सदस्यों को सम्मानित किया। अवार्ड नाइट 2020 का आयोजन रांची के एक स्थानीय होटल में किया। कार्यकाल में किये गये बेहतरीन कार्यों के लिये प्रेसिडेंट राखी गंगवाल जैन ने उन्हें अवार्ड से नवाजा।
इस अवसर पर जेसीआई उड़ान की संस्थापक अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष राखी जैन का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जेसीआई रॉची के प्रेसिडेंट गौरव अग्रवाल, पूर्व कार्यकारी उपाध्यक्ष संजीव पोद्दार, मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक केडिया भी कार्यक्रम में मौजूद थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी जेसी पूजा केशरी ने दी।