नई दिल्ली। अमेरिका विश्व के समृद्धशाली देशों में एक है। कई मामलों में यह भारत से बहुत आगे है। हालांकि इस मामले में भारत ने अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है।
कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण देश में तेजी से चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत सिर्फ 15 दिन में अपने 30 लाख से ज्यादा कोरोना वॉरियर का टीकाकरण कर चुका है। अमेरिका जैसे समृद्ध देश को इस काम में 18 दिन लगे थे और ब्रिटेन को 36 दिन लगे थे।
पीएम ने कहा कि इस साल की शुरुआत के साथ ही कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई को करीब एक साल पूरा हो गया। जैसे कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई एक उदाहरण बनी है, वैसे ही अब हमारा वैक्सीनेशन प्रोग्राम भी दुनिया में एक मिसाल बन रहा है। आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा कोविड वैक्सीनेशन प्रोग्राम चला रहा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक वर्तमान में वैक्सीनेशन की संख्या के आधार पर भारत दुनिया में पांचवें स्थान पर है। आंकड़े के मुताबिक इस मामले में पहले स्थान पर अमेरिका और फ्रांस दसवें स्थान पर है। सिंगापुर 18वें स्थाशन पर है।