Good News : सीरम इंस्टीट्यूट को वैक्सीन कोविडशील्ड बनाने की मिली अुनमति

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार सेहत
Spread the love

नई दिल्ली। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को कोरोना वायरस की वैक्सीन कोविडशील्ड बनाने की अुनमति दे दी। अब इसका उत्पाइदन शुरू हो जाएगा।

जानकारी हो कि 3 जनवरी को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने भारत में कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे दी थी। सीरम इंस्टीट्यूट की ‘कोविशील्ड’ और भारत बायोटेक की ‘कोवैक्सीन’ को इमरजेंसी इस्तेमाल की स्वीकृति दी थी।

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने कहा था कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन को आपातकालीन स्थिति में रिस्ट्रिक्टेड यूज की अनुमति दी जाती है। उसने मैसर्स केडिला हेल्थकेयर को भारत में तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल करने की अनुमति भी दी है।

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया के मुताबिक वैक्सीन 110 प्रतिशत सुरक्षित है। किसी भी वैक्सीन के थोड़े साइड इफेक्ट होते हैं। जैस दर्द, बुखार, एलर्जी।

बतातें चलें कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16,505 नए मामले आने के बाद पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,03,40,470 हो गई है। 214 नई मौतों के बाद मौतों की संख्या 1,49,649 हो गई। देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,43,953 और रिकवरी की संख्या 99,46,867 है।