गिरिडीह। दिल्ली के ज्वेलरी शॉप से चोरी करने वाले झारखंड में पकड़े गये। रेलवे सुरक्षा बल ने हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन से उन्हें धर दबोचा।
रेलवे सुरक्षा बल ने 86 लाख 40 हजार रुपये की ज्वेलरी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली के एक ज्वेलरी शॉप में चोरी की थी। इसके बाद अपने हिस्से की ज्वेलरी लेकर कालका मेल से झारखंड के रास्ते पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्थित अपने घर जा रहे थे।
इस बारे में दिल्ली पुलिस की ओर से जानकारी दी गई थी। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल ने कार्रवाई की। देर रात को हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए इन लोगों को धर दबोचा।