श्रीराम मंदि‍र निर्माण के लिए सहयोग राशि जमा करने की शुरुआत

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। अयोध्‍या में श्रीराम मंदिर निर्माण चल रहा है। इसके लिए श्री राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से सहयोग राशि इकट्ठा कि‍या जा रहा है। आरएसएस द्वारा आज कचहरी चौक के डिप्‍टी पाड़ा स्थित शिवाजी नगर से राशि जमा करने की शुरुआत की गयी। 10 रुपये से लेकर अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है। लोग स्वेच्छा से सहयोग राशि दे सकते हैं।

आरएसएस के सामाजिक समरसता प्रमुख और अभियान के जमा करता विजय गुप्ता, संघ के सदस्य पारस गुप्ता, मुक्ता, गुलाब सिंह, बस्ती प्रमुख रवि मुंडा, शिवानंद तिवारी, मोनू कुमार, रोहित कुमार, सोनू सहित अन्‍य सदस्यों ने इस अभियान में शामिल हुए। मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि सभी घर वालों ने दिया। कुछ छोटे बच्चे ने भी अपने गुल्लक से निकाल कर पैसे दिए।

श्री गुप्‍ता ने बताया कि राम मंदिर निर्माण के लिए राम भक्तों ने घर-घर जाकर सहयोग राशि प्राप्त किया। सभी का मकसद भगवान राम के मकसद को पूरा करना और अधिक से अधिक सहयोग राशि इकट्ठा कर मंदिर निर्माण में योगदान देना है। आज शाम करीब 6 बजे कचहरी चौक में संतोषी माता के प्रांगण में लगभग 70 लोग थे  lकल से कुछ लोगों की टीम अलग-अलग जगह जाकर सहयोग राशि इकट्ठा करेगीl