
गोड्डा। साली और जीजा में मजाक और नोकझोंक आम बात है। हालांकि यहां एक जीजा को साली से मजाक करना महंगा पड़ गया। मजाक करने के बाद स्थिति ऐसी हुई कि जीजा अस्पताल पहुंच गया।
यह घटना झारखंड को गोड्डा जिले के डहुटोला में देर रात घटी। साली से जीजा के मजाक करने पर चचेरे ससुर ने गोली चला दी। इस घटना में जीजा (दामाद) सहित तीन लोग घायल हो गये। दामाद को बांह के उपर गोली लगी है।
गोली लगने के बाद घायल जीजा को आनन-फानन में सदर अस्पताल गोड्डा लाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया। मामले में लेकर गोली चलाने वाले चचिया ससुर पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने में लगी है।