यात्री बस से मिला प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला, खरीद-बिक्री की खैर नहीं

झारखंड
Spread the love

अरविंद अग्रवाल

रांची। प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लगातार छापेमारी हो रही है। इस क्रम में एक यात्री बस से इसे जब्‍त किया गया। प्रशासन के इस कदम से इसकी बिक्री करने वालों की मुसीबत बढ़ गई है।

पि‍छले दि‍नों फूड सेफ्टी ऑफिसर मनोज कुमार और अंचल अधिकारी राकेश तिवारी ने प्रतिबंधित गुटखा और पान मसाला की भारी मात्रा छतरपुर थाना के समीप एक यात्री वाहन से जब्त किया। जब्ती के बाद सभी प्रतिबंधित सामग्री को थाना परिसर में ही संबंधित अधिकारियों की निगरानी में नष्ट कर दिया गया। हालांकि प्रतिबंधित सामग्री को कौन और कहां ले जा रहा था और उक्त व्यक्ति पर क्या कार्रवाई की गई, इस संबंध में कोई विशेष जानकारी नहीं दी गई ।

बता दें कि‍ राज्य सरकार के निर्देश के बावजूद भी छतरपुर अनुमंडल क्षेत्र में भारी संख्या में प्रतिबंधित गुटखा और पान मसाला की खरीद बिक्री जारी है। अनुमंडल पदाधिकारी नरेंद्र गुप्ता ने एक नोटिस के बाद अनुमंडल क्षेत्र में गुटखा, पान मसाला की खरीद बिक्री करने वाले में हड़कंप मच गया था।

जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि झारखंड सरकार के आदेश पर रजनीगंधा, पान पराग, विमल बहार, शिखर, दिलरुबा, राजनिवास, मधु, पान पराग इत्यादि पान मसाला पूर्ण रूप से प्रतिबंधित और गैर कानूनी है। प्रतिबंधित सामग्री का व्यापार, परिवहन और खरीद-बिक्री करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करते हुए जब्ती, प्राथमिकी, गिरफ्तारी और दुकान को सील कि‍या जायगा।

इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी ने दंडाधिकारी व पुलिस बल के सहयोग से एक छापेमारी दल का गठन किया है। इनकी बिक्री पर नकेल कसने को लेकर अनुमंडल अंतर्गत एंट्री प्वाइंट निर्धारित किया गया है। इनपर रोस्टरवार दंडाधिकारी नियुक्त रहेंगे, जो चौबीस घंटे निगरानी करेंगे।