रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर लोगों ने हमला किया गया है। यह वाक्या राजधानी रांची के किशोरगंज चौक के समीप घटी। ओरमांझी रेपकांड के विरोध में लोग प्रदर्शन कर रहे थे। इसमें महिला और पुलिस दोनों शामिल थे। लोगों ने बैरिकेड को तोड़ दिया गया। प्रदर्शन से सड़क काफी देर तक जाम हो गई।
हंगामा चल रही रहा था तभी प्रोजेक्ट भवन से आवास जाने के लिए शाम में मुख्यमंत्री निकले। कारकेड के किशोरगंज चौक पहुंचते ही युवाओं के हुजूम ने उन्हें घेर लिया। बताया जाता है कि सीएम के वाहन से आगे चल रहे विशेष सुरक्षा सवारों के वाहन के साथ तोड़फोड़ की गई। हालांकि सीएम सुरक्षित हैं। उन्हें दूसरे मार्ग से उनके आवास तक पहुंचाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि काफिले के आने के पहले से ही प्रदर्शनकारी एकजुट होने लगे थे। जैसे ही उनका कारकेट पहुंचा, प्रदर्शनकारी सड़क पर आ गए। वे ओरमांझी में हुई रेप-हत्या की घटना से आक्रोशित थे। वे सीएम से बात करना चाहते थे। उनका कहना था कि हेमंत सोरेन के एक साल के कार्यकाल में रेप की घटनाएं लगातार हो रही हैं। पुलिस प्रशासन का तंत्र लचर है। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम हटाया।