20 सालों में 2.5 करोड़ उपभोक्ताओं को पार करने वाला स्कूटर ब्रांड बना एक्‍ट‍िवा

अन्य राज्य देश बिज़नेस
Spread the love

गुरूग्राम। स्कूटर ब्रांड ‘एक्टिवा’ ने नई उपलब्धि हासिल की है। यह भारतीय दोपहिया उद्योग के इतिहास में 2.5 करोड़ उपभोक्ताओं के आंकड़े को पार करने वाला एकमात्र स्कूटर ब्रांड बन गया है।

उल्लेखनीय है कि होंडा ने 2001 में अपने पहले दो पहिया वाहन-102 सीसी एक्टिवा के साथ इस सेगमेंट में सोलो एंट्री की। 2001 में अपनी शुरूआत के मात्र 3 सालों के अंदर एक्टिवा 2003-04 तक स्कूटर सेगमेंट में निर्विवादित लीडर बन गया। अगले 2 सालों में इसने 10 लाख उपभोक्ताओं का ऐतिहासिक आंकड़ा भी पार कर लिया। एक्टिवा 15 सालों के अंदर 2015 में शुरुआती 1 करोड़ उपभोक्ताओं के आंकड़े तक पहुंच गया।

स्कूटर की लोकप्रियता बढ़ने के साथ एक्टिवा ब्रांड ने भारत को गति प्रदान करना जारी रखा। भारतीय परिवारों की पहली पसंद बन गया। यह ब्रांड की लोकप्रियता ही है कि हाल ही में मात्र पांच सालों में 3 गुना गति के साथ इसके परिवार में 1.5 करोड़ उपभोक्ता शामिल हो गए।

होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लिमिटेड मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेजीडेंट एवं सीईओ अत्सुशी ओगाता ने कहा कि 2001 में अपने लॉन्च के बाद से एक्टिवा की लीडरशिप में बरकरार है। 20 सालों से एक्टिवा तकनीकी इनोवेशन में अग्रणी है। हमें खुशी है कि दिग्गज ब्राण्ड एक्टिवा के प्रति भारत का प्यार हमेशा से अपने चरम पर है।

कंपनी के डायरेक्टर- सेल्स एंड मार्केटिंग यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा कि एक्टिवा भारतीय परिवारों की पहली पसंद बना रहा है। पीढ़ियां लगातार विकसित होती रहीं। छोटे बच्चे पिलियन राइडर बने। एक्टिवा ब्रांड इस महान देश को गति प्रदान करने में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है। हमारे बहुत से उपभोक्ता हर पीढ़ी के साथ जुड़ी एक्टिवा की यादों को साझा करते हैं। धन्यवाद भारत! 2.5 करोड़ उपभोक्ताओं ने एक्टिवा को आपकी रोजमर्रा की राईड का गोल्ड स्टैण्डर्ड बना दिया है।