रांची। यात्रियों की सुविधा के लिए 2 जनवरी, 2021 से रांची रेल मंडल से 10 मेमू पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन पुनः प्रारंभ किया गया। कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के लिए इन ट्रेनों को बंद किया गया था।
रांची लोहरदगा मेमू पैसेंजर ट्रेन के पुनः परिचालन के समय रांची स्टेशन पर रांची सांसद संजय सेठ आये। उन्होंने रांची स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का मुआयना किया। मंडल रेल प्रबंधक नीरज अम्बष्ठ अन्य अधिकारियों के साथ रांची स्टेशन पर पहले से उपस्थित थे।
रांची लोहरदगा मेमू पैसेंजर ट्रेन का परिचालन मुख्यतः महिला रेल कर्मियों द्वारा किया गया। इस ट्रेन में लोको पायलट श्रीमती दीपाली अमृत, टिकट निरीक्षक श्रीमती उर्शिला टोप्पो, श्रीमती लौरेंसिया केरकेट्टा और श्रीमती दीप्ति कच्छप तथा रेल सुरक्षा बल की श्रीमती प्रियंका कुमारी, श्रीमती रीना रॉय, श्रीमती शीतल, श्रीमती आरती बारा द्वारा कार्य किया गया।
रांची लोहरदगा मेमू पैसेंजर ट्रेन के पुनः परिचालन के अवसर पर रांची स्टेशन पर वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) अमित कंचन, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सह मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवनीश वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) कुलदीप कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
इन ट्रेनों का शुरू हुआ परिचालन
· ट्रेन संख्या 68039 रांची – लोहरदगा मेमू ट्रेन
· ट्रेन संख्या 68040 लोहरदगा – रांची मेमू ट्रेन
· ट्रेन संख्या 08085 खड़गपुर – रांची मेमू ट्रेन
· ट्रेन संख्या 68141 रांची – लोहरदगा मेमू ट्रेन
· ट्रेन संख्या 68142 लोहरदगा – रांची मेमू ट्रेन
· ट्रेन संख्या 58659 हटिया – राउरकेला पैसेंजर ट्रेन
· ट्रेन संख्या 58662 हटिया – टाटा पैसेंजर ट्रेन
· ट्रेन संख्या 58661 टाटा – हटिया पैसेंजर ट्रेन
· ट्रेन संख्या 68041 आद्रा – बरकाकाना मेमू ट्रेन
· ट्रेन संख्या 68042 बरकाकाना – आद्रा मेमू ट्रेन