सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम में वर्तमान में कोरोना के मात्र 20 केस एक्टिव हैं। यहां की रिकवरी रेट देश ही नहीं, बल्कि राज्य में भी सबसे बेहतर 99% है। जिले में अबतक मिले कुल 4714 पॉजिटिव मरीजों में से 4656 ने संक्रमण को मात दे दी है।
जिले में कोरोना से अबतक 38 लोगों की मौत भी हुई है। चाईबासा में सबसे अधिक 1465 पॉजिटिव मरीज मिले। इनमें से 1444 ने संक्रमण को मात दी है। बड़ाजामदा में दूसरा सबसे अधिक 862 पॉजिटिव मरीज की पहचान हुई। इनमें से 850 ने संक्रमण को हराया है। चक्रधरपुर में भी 747 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से 734 ने संक्रमण को हराया है। जिले के चाईबासा में 19, बड़ाजामदा में 8 व चक्रधरपुर में भी 8 पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। पश्चिमी सिंहभूम में अबतक कुल 1 लाख 97 हजार 469 की कोरोना जांच हुई है।