शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे दो युवक की सड़क हादसे में मौत

झारखंड
Spread the love

रांची। दोस्त की बहन की शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार दो युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों में समीर नायक (25) और उत्तम कांडुलना (26) शामिल हैं। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना रांची जिले के नामकुम थाना क्षेत्र का है। शादी समारोह से लौट रहे युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना गुरुवार अहले सुबह सरवल रिंग रोड में घटी। मृतकों में नामकुम थाना क्षेत्र के कोयरी बेड़ा निवासी समीर नायक (25) एवं बानो सिमडेगा निवासी उत्तम कांडुलना (26) शामिल हैं।

समीर एवं उत्तम रिंग रोड स्थित विनायका गोदाम में काम करते थे। दोनों खिजरी नया टोली स्थित अपने दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने बुधवार को गए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद रात लगभग 12 बजे बाइक से घर आने के लिए निकले थे। लौटने के क्रम में अज्ञात वाहन ने दोनों को अपने चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले ली।