
29 दिसंबर, 2020 (मंगलवार)
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आप ज्यादा परिश्रम करने के मूड में नहीं रहेंगे। काम करते समय भी ध्यान मनोरंजन एवं आराम की ओर भटकेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन शुभ रहेगा। कार्य व्यवसाय से आशाजनक धन की आमद होने से मनचाही वस्तु पर खर्च कर सकेंगे। व्यवसायियों की पुरानी योजना पूर्ण होगी।पारिवारिक उत्तरदायित्व को आज बखूबी निभाएंगे। इसके विपरीत महिलायें धन संचय करने पर ज्यादा जोर देंगी। घरेलू आवश्यकता के साथ सुख के साधनों पर खर्च करेंगी। मध्याह्न बाद विपरीत लिंगीय आकर्षण बढेगा। प्रेम प्रसंगों के लिए समय देंगे। खर्च भी करेंगे। असंयमित खान-पान से पेट खराब होगा।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आप दिन निश्चिंत होकर बिताना पसंद करेंगे। दिन के आरंभ से ही यात्रा पर्यटन की योजना बनाएंगे। घर में मेहमानों के आने से थोड़ी असुविधा होगी। काम-धंधे को लेकर आज थोड़े लापरवाह रहेंगे। अधिकांश कार्य अधीनस्थ सहकर्मियों के भरोसे करेंगे। संतोषजनक लाभ हो ही जायेगा। घरेलू कार्य अधिक रहने से महिलायें को थकान शारीरिक शिथिलता की शिकायत रहेगी। मित्रों को छोड़ शेष सभी से आज उदासीन व्यवहार करेंगे। धर्म कर्म में आस्था रहने पर भी ज्यादा समय नही देंगे। परिवार के बुजुर्ग एवं संतानों के ऊपर अकस्मात खर्च होगा।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
दिन आपके लिये सुख शांति वाला रहेगा। मन की चंचलता अधिक रहने से कारोबारी कार्य में अनिर्णय की स्थिति किसी भी कार्य को सिरे नहीं चढ़ने देगी। आपके हास-परिहास के व्यवहार के कारण लोग आपकी आवश्यक बातों को भी गंभीर नहीं लेंगे। कार्यो में रुकावट आ सकती है। लाभ पाने के लिये आज गंभीर होना अतिआवश्यक है। धन लाभ आज आवश्यकता अनुसार अकस्मात होगा। पारिवारिक वातावरण खुशहाल बना रहेगा। परिजनों को आवश्यकता पूर्ति के लिए खर्च एव थोड़ी दौड़ धूप करनी पड़ेगी। संध्या का समय आनंद मनोरंजन में व्यतीत होगा। किसी से बहस ना करें।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपको कुछ ना कुछ हानि अवश्य होगा। प्रत्येक कार्य को देखभाल कर ही करें। जिस कार्य को करने में असमंजस की स्थिति बने, उसमें अहम को त्याग किसी अनुभवी की सलाह ले। सेहत भी आज नरम गरम रहने से बनी बनाई योजनाए लटकी रहेंगी। स्वभाव में झुंझलाहट रहने के कारण लोग आपसे मन की बात सांझा करने से संकोच करेंगे। काम-धंधे की गति भी मंद ही रहेगी। धन लाभ के लिये आज किसी की खुशामद करनी पड़ेगी। धन संबंधित कार्यो में ज्यादा सावधानी बरतें। धोखा होने की आशंका है। उधार आज किसी को भूल से भी ना दें। सेहत की समय पर जांच कराए।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आप मानसिक उलझनों में फंसे रहेंगे। दिन को शांति से बिताने की योजना पर सगे संबंधी पानी फेर सकते हैं। घरेलू कार्य के साथ ही रिश्तेदारी के व्यवहार निभाने में समय के साथ धन भी खर्च करना पड़ेगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपको पैतृक प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज आपकी जीवन शैली धनवानों जैसी रहेगी। दिखावे के ऊपर अधिक खर्च करेंगे। इस कारण बाद में पछतावा भी होगा। कार्य व्यवसाय में पिछले दिन की अपेक्षा आज थोड़ी सुस्ती रहेगी। निर्वाह योग्य आय के साधन सहज सुलभ होंगे। सहयोगी आज कार्यो में सहयोग करने में आनाकानी करेंगे। संध्या का समय अधिक खर्चीला फिर भी आनंद दायक रहेगा। व्यसन से बचें।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपके सम्मान जनक परिस्थितियां बनेगी। दिन की शुरुआत आज धीमी रहेगी। दैनिक कार्य विलंब से पूर्ण होंगे। शरीर में प्रमाद छाया रहेगा। इसके विपरीत महिलायें दैनिक कार्य जल्दी पूर्ण कर पूजा पाठ में मग्न रहेंगी। कार्य व्यवसाय को लेकर भी अधिक गंभीर रहेंगे। आरंभिक मंदी के बाद बिक्री में बढ़त होगी। धन की आमद भी आशाजनक रहेगी। मध्याह्न के आस-पास किसी से आर्थिक मामलों को लेकर नोकझोंक हो सकती है। गुस्से से बचे अन्यथा हानि होगी। संध्या का समय आज पूर्व नियोजित रहेगा। मनपसंद भोजन वस्त्र अलंकार वाहन सुख मिलने से रोमांचित होंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
दिनचार्य अस्त-व्यस्त रहेगी। धार्मिक कार्यो में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। धार्मिक स्थानों की यात्रा दान पुण्य के अवसर मिलेंगे। महिलायें भावनाओं में जल्दी आ जाएंगी। किसी की भी बातों का जल्दी से विश्वास कर लेंगी। इनसे काम निकालना आज बहुत आसान रहेगा। नौकरी वाले लोग अकस्मात कार्य आने से परेशान होंगे। इसका लाभ भी मिलने से संतुष्ट रहेंगे। व्यवसायी वर्ग आवश्यक कार्यो में भी लापरवाही दिखाएंगे। जिससे धन की आमद सीमित रहेगी। दूर रहने वाले रिश्तेदारों की चिंता होगी। बुजुर्ग आपके मन की कुछ बातें कहना चाहेंगे, परंतु संकोच वश कह नहीं सकेंगे।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपको दैनिक कार्यो के अतिरिक्त अन्य अधूरे कार्यो से भागदौड़ करनी पड़ेगी। सेहत में भी उतार चढ़ाव लगा रहेगा। अपनी अथवा परिजनों की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। मध्याह्न तक काम करने की सोच में डूबे रहेंगे। आलस्य में समय व्यर्थ होगा। कार्य व्यवसाय आज संभावनाओं पर टिका रहेगा। आर्थिक मामलों में केवल आश्वासन से काम चलाना पड़ेगा। घरेलू खरीददारी पर खर्च होगा। मनोरंजन की कामना आज मन में ही रह जायेगी। घरेलू वातावरण शांत रहेगा। कोई गलतफहमी होने से पारिवारिक सदस्य आपस में भीड़ सकते है। धैर्य का परिचय दें। संध्या का समय अपेक्षाकृत शांति से बिताएंगे।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। कार्य सफलता के साथ ही मनोरंजन के लिए भी समय निकाल लेंगे। कार्य व्यवसाय में आज अचानक वृद्धि होगी। धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे। आलस्य भी आज हद से ज्यादा रहेगा जल्द से किसी कार्य को करने के लिये तैयार नहीं होंगे। मध्याह्न के समय तक अधूरे कार्यो को जल्दी पूर्ण कर लेंगे। फल देने वाले कार्यो में निवेश शुभ रहेगा। इसके अतिरिक्त कार्यो में धन फंस सकता है। नौकरी वाले लोग एकांत में आराम की जिंदगी बिताना पसंद करेंगे। घरेलू कार्य आने से इच्छा पूर्ण नहीं हो सकेगी। महिलायें मनोकामना पूर्ण होने से उत्साहित रहेंगी। सेहत आलस्य को छोड़ सामान्य ही रहेगी।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
दिन आपके लिये समृद्धिकारक रहेगा। घर में सुख के साधनों की वृद्धि होगी। इसपर खर्च भी अधिक करना पड़ेगा। व्यवसाय की स्थिति मध्याह्न तक धीमी रहेगी। पुरानी उधारी चुकता होने से राहत मिलेगी। थोक एवं जमीन के कार्य से जुड़े व्यवसायियों को अधिक लाभ मिलेगा। महिलायें परिवार के लिये भाग्यशाली रहेंगी। गृहस्थी की सभी उलझनों को सुलझाने में बराबर सहयोग करेगी। आज आप खर्च करने से पीछे नही हटेंगे। भाई बंधु आपसे ईर्ष्या भाव रखेंगे। सेहत बनी रहेगी। आनंद मनोरंजन के प्रसंग बनेंगे।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
दिन आपकी वैचारिक एवं कल्पना शक्ति में वृद्धि होगी। किसी भी कार्य मे पूर्वानुमान लगाने की खूबी सभी जगह से सम्मान दिलायेगी। किसी विशेष प्रयोजन में निर्णायक के रूप में आमंत्रित किया जा सकता है। दो पक्षों के झगड़े में भी सुलह करानी पड़ सकती है। इस लफड़ो से बचे, अन्यथा व्यर्थ की मानसिक उलझन होगी। कामधंधा सामान्य रहेगा। खर्च निकालने लायक धन आसानी से मिल जाएगा। आज घर के सदस्यों की फरमाइशें खत्म नही होंगी। इन्हें पूरा करने में धन खर्च होगा। फिर भी शांति नही मिलेगी। महिलायें धनवानों जैसी जीवनशैली जीने की सोच के कारण मानसिक दुख सहेंगी।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
दिन आपके लिये अशांति से भरा रहेगा। दिन के आरंभ में कई दिनों से लटके कार्य पूरे करने की योजना बनाएंगे। आसपास का वातावरण में कलह-क्लेश रहने से कोई भी कार्य ठीक से नहीं कर सकेंगे। घर के सदस्य आपसे किसी ना किसी कारण असंतुष्ट रहेंगे। भाई बंधुओं अथवा आस-पड़ोसी से मामूली बात बड़े झगड़े का रूप ले सकती है। वाणी एवं व्यवहार में नरमी रखे। महिलायें भी अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने में असफल रहेंगी। नौकरी करने वाले लोग अधिकारी वर्ग से नाराज रहेंगे। धन लाभ कम खर्च अधिक रहेगा संताने उद्दंड व्यवहार करेंगी।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)