
28 दिसंबर, 2020 (सोमवार)
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज कुछ ना कुछ कारण से भाग दौड़ लगी रहेगी। धन कमाने की लालसा कुछ ज्यादा ही रहेगी। घर एवं व्यवसाय में तालमेल बैठाने के चक्कर में कोई ना कोई काम अधूरा ही रह जायेगा। अतिआवश्यक कार्यो को संध्या से पहले पूर्ण करने का प्रयास करें, अन्यथा इसके बाद लंबे समय के लिये टल सकते है। समाज के उच्चवर्गीय लोगों से जान पहचान बनेगी। सभी आपसे स्वार्थ सिद्धि के लिए व्यवहार करेंगे। परिजनों के अलावा आज कोई अन्य हितैषी नहीं मिलेगा। राजनीतिक सोच वाले लोगों से सावधान रहें। धन लाभ आज लेदेकर अवश्य ही होगा। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
प्रातः काल से ही कुछ ना कुछ गड़बड़ होने का अंदेशा रहेगा। ज्यादा परेशान ना हों। अधिकांश कार्यो में सफलता मिलेगी। आपके कार्यो में टांग अड़ाने वाले या सही मार्ग से भटकाने वाले भी मिलेंगे। इनकी सुने अवश्य पर करें विवेक से ही। नौकरी वाले लोग कार्यो को जल्दी निपटाने के चक्कर मे गलती करेंगे। स्वयं ही सुधार भी कर लेंगे, लेकिन समय बर्बाद करके। व्यवसाय में आज बिक्री बढ़ेगी। धन लाभ भी ठीक ठाक हो जायेगा। खर्च आज कम रहने से बचत कर लेंगे। पारिवारिक वातावरण सामान्य बना रहेगा। महिलायें शक की आदत से बचे कलह हो सकती है। आरोग्य में कुछ कमी रहेगी।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
दिन हानिकर रहेगा। मेहनत करने में कोई कसर नही छोड़ेंगे, फिर भी धन संबंधित समस्या यथावत बनी रहेगी। मध्याह्न से पहले कोई अशुभ समाचार मिलने से मन विचलित रहेगा। व्यवसायी हानि की आशंका से प्रत्येक कार्य को डर कर करेंगे। किसी भी कार्य में निवेश करने से बचे। संध्या बाद से स्थिति में सुधार आने लगेगा। मानसिक रूप से चंचलता बढ़ेगी। भले बुरे का विवेक ना होने से काम उटपटांग होंगे। इसे ठीक होने में थोड़ा समय लगेगा। परिजनों के स्वास्थ्य पर खर्च होगा। संध्या बाद का समय हर प्रकार से राहत वाला रहेगा।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
दिन लाभदायक रहेगा। लोग आपसे अंदर ही अंदर ईर्ष्या का भाव रखेंगे। स्वयं के स्वार्थ के कारण व्यवहारिकता बनाये रखेंगे। लोगों को आपसे काम पड़ता रहेगा। आपभी लोगों की लाचारी का जमकर लाभ उठाएंगे। आर्थिक लाभ की आज उम्मीद नहीं होने पर भी हो जाएगा। व्यवसायी वर्ग जिस भी काम मे हाथ डालेंगे, उसमें सफल अवश्य होंगे। शेयर सट्टे में निवेश आज नहीं करें। भविष्य में हानि हो सकती है। आवश्यक कार्य संध्या से पहले पूर्ण कर लें। इसके बाद सेहत प्रतिकूल होने की संभावना है। कार्य अधूरे रह सकते हैं।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपको पूर्व से की गई गलतियों से ग्लानि अनुभव होगी। कार्य व्यवसाय से आज धन की अच्छी आमाद हो जाएगी। व्यवहारिकता में कमी के कारण कुछ ना कुछ कमी अवश्य रहेगी। सहकर्मियों का ऊपर बेवजह क्रोध करना भारी पड़ सकता है। संभल कर व्यवहार करें, अन्यथा अकेले ही कार्य करना पड़ेगा। महिलाओं की मनोकामना आज पूरी होने में विघ्न आएंगे, जिस वजह से गुस्से में रहेंगी। जानबूझ कर कार्यो को बिगाड़ भी सकती है। घर के बुजुर्ग के ऊपर भी ध्यान दें। आज आपसे नाराज हो सकते है। भाई बंधुओं से मेल जोल केवल स्वार्थ के लिए ही रहेगा।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आप अपने धार्मिक एवं परोपकारी स्वभाव का लाभ उठायेंगे। जन मानस में आपकी छवि भद्र इंसान के रूप में बनेगी। लोग अपनी समस्याओं को सुलझाने के लिए आपसे परामर्श लेंगे। अन्य लोगों की समस्या सुलझाने में ही समय खराब नहीं हो, इसका भी ध्यान रखें। व्यवसायी वर्ग जिस काम को करने में संकोच करेंगे, उसी से अधिक लाभ कमा सकेंगे। निवेश आज बेझिझक होकर करें। भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। पारिवारिक स्थिति शांत रहेगी। आवश्यकता पूर्ति समय पर नहीं करने पर स्त्री संतानों से नाराजगी हो सकती है। स्वास्थ्य में आज कुछ ना कुछ विकार लगा रहेगा। वाहन से सावधान रहें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन भी हताशा से भरा रहेगा। पूर्व में मिली असफलता के कारण आज किसी भी कार्य को करने में उत्साह नहीं दिखाएंगे। मानसिक एवं शारीरिक विकार रहने के कारण मुश्किल से ही साहस जुटा पाएंगे। घर के बड़े बुजुर्गों से प्रोत्साहन मिलेगा, परंतु आज किसी की सांत्वना भी आपको पसंद नहीं आएगी। सीधी बातों का उल्टा जवाब देने से आसपास का वातावरण कलुषित होगा। कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था के चलते सीमित साधनों से काम करना पड़ेगा। तंत्र-मंत्र में भी रुचि लेंगे। सरकारी कार्यो भी आज कागजी कमी के कारण अधूरे रहेंगे। लंबी यात्रा से बचें अपव्यव अधिक होंगे।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन कोई यादगार सौगात देकर जाएगा। हर किसी से जल्द ही घुल-मिल जाएंगे। न्य लोग इसको गलत नजरिये से भी देख सकते है। महिलाओं के प्रति सम्मानजनक रवैया अपनाए। विवाद से बचे रहेंगे। व्यवसायियों का काम-धंधा पहले से बेहतर चलेगा। धन की आमद भी समय पर होने से आर्थिक उलझने नही रहेंगी। धन के लेनदेन में अधिक स्पष्टता बरते। उधारी के कारण किसी से झगड़ा हो सकता है। नौकरी पेशा जातक आज जल्दी काम खत्म करने का प्रयास करेंगे। कोई नया काम आने से परेशानी होगी। घर का वातावरण सामान्य ही रहेगा। आवश्यकताओं की पूर्ति पर खर्च होगा।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आत्मविश्वास तो बड़ा रहेगा, परंतु साथ में आलस्य भी रहने से सोची हुई योजनाओं को सही दिशा नहीं दे सकेंगे। कार्य-व्यवसाय में लाभ के कई अवसर मिलेंगे। परंतु कुछ एक से ही संतोष करना पड़ेगा। आज कोई घरेलू कार्य के कारण भाग-दौड़ भी करनी पड़ेगी। सरकारी कार्य आज ना ही करें। पूर्ण नही हो सकेंगे। संध्या का समय अधिक थकान वाला होगा। दिन की अपेक्षा अधिक लाभदायक रहेगा। आकस्मिक धन लाभ होने से थकान भूल जाएंगे। आज आप जिस कार्य की योजना बनाएंगे। उसके संध्या बाद अथवा आने वाले कल में पूर्ण होने की संभावनाएं है। सेहत को लेकर परेशानी होगी शारीरिक दर्द अथवा कब्ज पित्त की शिकायत रहेगी।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
स्वभाव में भावुकता अधिक रहेगी। लोग इसका नाजायज फायदा भी उठा सकते हैं। मध्याह्न से पहले आवश्यक कार्यो को पूरा कर लें। इसके बाद परिस्थितियां कलहकारी बनने से अधिकाशं निर्णय गलत ही होंगे। धन लाभ की कामना थोड़े प्रयास के बाद पूर्ण हो जाएगी। बेमतलब के खर्च पर नियंत्रण रखें, अन्यथा भविष्य की योजनाए बिगड़ेंगी। कार्य क्षेत्र पर मध्याह्न बाद तक व्यस्तता रहेगी। इसका लाभ भी आशाजनक मिल जाएगा। इसके बाद किसी से धन को लेकर तकरार होने की संभावना है। घर के सदस्य भी संध्या बाद मांगे पूरी ना होने पर उग्र रहेंगे। पत्नी को छोड़ अन्य कोई भी आपकी भावनाओं को नहीं समझ सकेगा।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
दिनचार्य को व्यवस्थित बनाने की योजना बनाएंगे। इसपर अमल नही करेंगे। अपने काम की जगह अन्य के काम मे हस्तक्षेप करे बिना नहीं मानेंगे। बिना मांगे सलाह देने से सम्मान कम हो सकता है। अपने कार्यो पर अधिक ध्यान दे। परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी हुई है। धन लाभ के लिये आज ज्यादा भाग-दौड़ नहीं करनी पड़ेगी। सरकारी कार्य भी आज जोड़-तोड़ कर बन ही जायेंगे। अधिकारी वर्ग का मूड समझना मुश्किल होगा। फिर भी आपके लिये मददगार साबित होंगे। नौकरी पेशा लोग अपनी मांगे निसंकोच होकर रख सकते हैं। देर सबेर पूरी होने की संभावना है। थोड़ी मानसिक दुविधा को छोड़ स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा ।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन वैसे तो आपके लिए वृद्धिकारक रहेगा। धन लाभ आवश्यकता से अधिक ही होगा, परंतु आज आप अन्य लोगों से बराबरी करने के चक्कर मे स्वयं ही परेशान रहेंगे। महिलायें भी आज स्वयं को उपेक्षित अनुभव करेंगी। कार्य व्यवसाय में वृद्धि होने से आय के नए स्त्रोत्र बनेंगे, पर आज आप जितना भी कमाई करे उससे संतोष नहीं होगा। ज्यादा कमाने के लोभ में अनैतिक कार्य भी कर सकते है। आरम्भ में इससे लाभ ही होगा, लेकिन बाद में कोई नई समस्या बनेगी। संध्या के समय आकस्मिक लाभ अथवा उपहार मिलेगा। थकान भी इस अवधि में ज्यादा रहेगी। परिवार में किसी की जिद पूरी करने में खर्च भी करना पड़ेगा।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)