आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

21 दिसंबर, 2020 (सोम‍वार)

मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आपका आज का दिन सामाजिक कार्यो में समर्पित रहेगा। आज आप परोपकार एवं स्वार्थ सिद्धि के बीच उलझे रहेंगे। अपने नियत कार्यो में फेरबदल कर मित्र परिचितों के आवश्यक कार्यो में समय देना पड़ेगा, लेकिन प्रशंसा की जगह आज अपमान हो सकता है। विशेषकर सार्वजनिक क्षेत्र पर विपरीत लिंगीय से सावधानीपूर्वक व्यवहार करें। आत्मनिर्भर होकर जो भी कार्य करेंगे, उसमें आरंभिक परेशानी के बाद आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। सेहत भी अकस्मात ही नरम होगी।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपके लिये किसी बहुप्रतीक्षित कामना की पूर्ति कराएगा, लेकिन इसके लिये व्यवहार में मिठास भी रखनी पड़ेगी। अन्यथा परिणाम विपरीत भी हो सकते हैं। दिन के आरंभ से ही किसी जरूरी कार्य को लेकर व्यस्त रहेंगे। दोपहर के बाद इसके पूर्ण होने पर राहत मिलेगी। आज किसी सार्वजनिक कार्य को लेकर भी दिनचार्य में बदलाव करना पड़ेगा। कार्य व्यवसाय स्थल पर अनुकूल वातावरण कुछ समय के लिये ही मिलेगा। इसका समय रहते लाभ उठाएं अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। धन की आमद आज बिना मेहनत के ही हो जाएगी। महिलाओं का दिमाग बिना मेहनत सफलता मिलने पर सातवे आसमान पर रहेगा।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन आप धार्मिक कार्यो में अधिक रुचि लेंगे। दिन के आरंभिक भाग में व्यस्तता में भी पूजा पाठ के लिये समय निकाल लेंगे। दिन का आरंभ ऊर्जावान रहने से शेष भाग में भी मानसिक रूप से शांति बनी रहेगी। मध्‍याह्न के बाद स्वभाव में ईर्ष्या आएगी, जिससे लोगों में आपके प्रति हीनभावना बढ़ सकती है। आपके परोपकारी स्वभाव के चलते लोग छोटी-मोटी बातों को अनदेखा करेंगे। कार्य व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे। घर में आज वैचारिक मतभेद रहने के बाद भी आपके कद में वृद्धि होगी।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आपका व्यवहार अनाड़ियों जैसा रहेगा। सेहत आज लगभग सामान्य बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर अथवा अन्य कारणों से जमा पूंजी खर्च करेंगे। मध्‍याह्न तक कि दिनचार्य अस्त व्यस्त रहेगी। इसके बाद ही थोड़ी स्थिरता आ पाएगी। काम धंधे को लेकर कोई नई समस्या खड़ी होगी। इसका आज निपटारा संभव नहीं जोर जबरदस्ती भी नहीं करें, अन्यथा बात बिगड़ सकती है। आज अपने बलबूते ही कार्य करने का प्रयास करे। शादी विवाहादि के कार्य में सहभागिता देनी पड़ेगी। महिलाए आज अपने मन की करेंगी।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन से आप कुछ ना कुछ लाभ अवश्य उठाएंगे। आपका निखारा हुआ व्यक्तित्त्व भी कठिन कार्यो को आसान बनाने में सहायता करेगा। आज छोटे भाई बहन को आपसे अथवा आपको उनसे किसी भी रूप में लाभ होने की संभावना है। शत्रु पक्ष अपनी ही गलतियों के कारण आपके सामने आने की हिम्मत नहीं कर पाएंगे। व्यावसायिक स्थल पर आपकी बातों को महत्‍व मिलेगा। प्रतिस्पर्धा कम रहने का पूरा लाभ उठाये, लेकिन आज अतिआत्मविश्वाश और अहम की भावना से बचे। अन्यथा परिणाम विपरीत हो सकते हैं।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिये खर्चीला रहेगा। आपका स्वभाव भी दिखावा पसंद रहने के कारण आवश्यकता से अधिक खर्च करेंगे। कार्य क्षेत्र पर भाग्य का साथ कम ही मिलेगा। मध्‍याह्न के बाद लाभ के अवसर मिलेंगे, जिन्हें लापरवाही के चलते हाथ से निकाल सकते हैं। धन की आमद को लेकर आज बेपरवाह रहेंगे। कोर्ट कचहरी अथवा अन्य सरकारी कार्यो के ऊपर भी खर्च करना पड़ेगा। आज जितना हो सके व्यर्थ के खर्च से बचे, नहीं तो बाद में आर्थिक उलझने परेशान करेंगी। नौकरी पेशा का अधिकारी वर्ग से अनबन होने की आशंका है। इसका परिणाम बाद में परेशान करेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लें। पति-पत्नी में किसी ना किसी बात को लेकर मतभेद रहेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आप अधिकांश कार्य बुद्धि विवेक के साथ करेंगे। लेकिन स्वार्थ सिद्धि की भावना अधिक रहने के कारण अपना हित साधने के लिये किसी अन्य को परेशानी में डालने में संकोच नही करेंगे। घर अथवा बाहर पिता अथवा किसी वरिष्ठ व्यक्ति का जिद्दी स्वभाव क्रोध दिलाएगा। ध्यान रखें आज धैर्य रखने पर ही इनसे लाभ और सम्मान मिलेगा। महिलाएं के मन मे कोई गुप्त युक्ति लगी रहेगी। अचल संपत्ति के कार्यो में आज ढील देना ही बेहतर है। सरकारी पचड़ों से स्वयं को दूर रखें। संध्या के समय कही से आकस्मिक धन अथवा शुभ समाचार मिल सकता है। आवश्यक कार्य आज पूरा कर लें इसके बाद कलह क्लेश की भेंट चढ़ेगा।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन विपरीत फलदायी रहेगा। स्वभाव में रखापन और बात बात पर क्रोध आने से आसपास के लोग आपके साथ व्यवहार करने में असहज अनुभव करेंगे। मध्‍याह्न तक ज्यादा आवश्यकता पड़ने पर ही बोले। इसके बाद स्वभाव में नरमी आने लगेगी। कार्य क्षेत्र पर कोई भी भला बुरा निर्णय लेने से पहले अवश्य विचार करें। शीघ्र ही इसकी पुनरावृति होगी। कार्य व्यवसाय को लेकर भी मध्यान तक कोई ना कोई दुविधा लगी रहेगी। इसके बाद कहि से आकस्मिक लाभ मिलने पर शांति मिलेगी। सहकर्मी अथवा किसी स्वजन पर अनैतिक दबाव नहीं बनाये अन्यथा स्वयं ही मुसीबत में फसेंगे।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपको किसी ना किसी रूप में धन अथवा अन्य लाभ कराएगा, लेकिन आज भी मन में चल रही कामना पूर्ति होने में कोई व्यवधान अवश्य आएगा। दिन के आरंभ में आलसी स्वभाव के कारण दिनचार्य धीमी चलेगी, लेकिन मध्यान के समय कहीं से लाभ की संभावना बनने पर कार्य के प्रति गंभीरता आएगी। कार्य क्षेत्र पर पुरानी योजना से लाभ होगा। नए कार्यो में भी निवेश कर सकते है। निकट भविष्य में लाभ देगा। महिलाओं की मानसिकता आज सुखोपभोग की रहेगी, जिस कारण घर के कार्य अस्त व्यस्त होंगे।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज परिस्थियां आपके अनुकूल तो नहीं फिर भी मन को संतोष अवश्य देंगी। सुबह से ही आलस्य प्रमाद में रहेंगे। कार्य क्षेत्र को लेकर किसी विशेष सोच में समय खराब होगा। मौके की तलाश में रहेंगे, परंतु आज भाग दौड़ से बचने का प्रयास होने वाले लाभ में कमी लाएगा। कार्य क्षेत्र पर मंदी के कारण मन कम ही लगेगा। संध्या के आसपास कामचलाऊ धन की आमद हो जाएगी। घर में आपका उदासीन व्यवहार परिजनों को पसंद नहीं आएगा। बड़े बुजुर्गों से मार्गदर्शन के साथ ताने भी सुनने को मिलेंगे। सरकारी क्षेत्र से आज संभावना होने पर भी लाभ नहीं मिल सकेगा।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आपका व्यवहार बच्चों जैसा रहेगा। अपनी बचकाना हरकतों से नाराज लोगों को भी हंसने पर मजबूर करेंगे। दिन के आरम्भ से मध्‍याह्न तक लगभग सभी कार्यो में लापरवाही दिखाएंगे। किसी की डांट फटकार सुनने के बाद ही स्वभाव में गंभीरता आएगी। मीठा बोलने वालों से आज विशेष सावधानी बरतें। पीठ पीछे आपको हानि पहुंचा सकते हैं। कार्य व्यवसाय में दोपहर के बाद लाभ की संभावना बनेगी। टलते-टलते संध्या के समय आकस्मिक रूप से होगी। धन आज आएगा, लेकिन टिकेगा नही रूठो को मनाने अथवा पारिवारिक व्यवहारों पर खर्च करना पड़ेगा।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपको आज का दिन सावधानी से बिताने की सलाह है। जाने अनजाने कोई ऐसा काम हो सकता है, जिसका भुगतान लंबे समय तक करना पड़ेगा। किसी प्रियजन से संबंधों में खटास भी बनेगी। कार्य व्यवसाय से आज जो भी उम्मीद लगाएंगे। परिणाम उसके विपरीत ही रहने वाले है। इसलिए आर्थिक मामलों में अधिक सतर्कता बरते। उधार लिया धन शीघ्र लौटाने का प्रयास करें, अन्यथा मान हानि हो सकती है। परिजन का व्यवहार भी अनापेक्षित रहेगा, जिससे बात बात पर गुस्सा आएगा। आज धैर्य और विवेक का परिचय दें। यात्रा टालने के प्रयास करे। सेहत बिगड़ने की आशंका है।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)