बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं

झारखंड
Spread the love

दुमका । झारखंड की उप राजधानी दुमका में बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं। बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले लोगों से जुर्माना राशि वसूली जाएगी। ऐसे लोगों से पैसा वसूलने का निर्देश उपायुक्त रजेश्वरी बी ने दिया है।

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की समाहरणालय सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई। इसमें सड़क दुर्घटनाओं के संबंधित विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। दुर्घटनाओं के संभावित कारणों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

उपायुक्त ने डीटीओ को निर्देश दिया कि बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले लोगों से जुर्माना राशि वसूला जाए। इस दिशा में हर व्यक्ति को सजग होकर सड़क सुरक्षा के मानकों का पूर्ण रूप से पालन करना आवश्यक है। भुरभुरी पुल एवं विजयपुर पुल की स्थिति पर भी चर्चा की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी महेश्वर महतो, जिला परिवहन पदाधिकारी, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य मुस्ताक अली, मनोज कुमार घोष, सुरेश साह, रमन वर्मा, क्रांति किशोर, अभिषेक कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।