ट्रस्ट ने निर्धन, लाचार और असहाय वृद्ध महिला-पुरुषों के बीच बांटा कंबल

झारखंड
Spread the love

रांची । एमआरएस श्री कृष्ण  प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि) दिल्ली की रांची शाखा के सयुंक्त तत्वावधान में 30 नवंबर को कंबल का वितरण किया गया। रांची के बरियातू  स्थित नयाटोली के विभिन्न क्षेत्रो मे 76 कंबलों का वितरण अक्षय प्रसाद सिंह, राजेश कुमार, धनंजय पाठक, बिनोद चौधरी, पायल सोनी, नकुल साहु के सहयोग से संस्था के पदधारी और सदस्यों की उपस्थिति में किया गया।

सेवा के इस कार्य मे संस्था के सह-संरक्षक बसंत कुमार गौतम, अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, नन्द किशोर चौधरी, ओमप्रकाश सरावगी, अमित पोद्दार, सिताराम चौधरी सहित संस्था के और बहुत से सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी राजू अग्रवाल ने दी।