
रांची । झारखंड की राजधानी रांची जिले में गुरुवार की सुबह-सुबह हृदय विदारक घटना घटी। सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
यह घटना नामकुम एनएच33 रांची-टाटा रोड में जामचुआं के पास घटी। यहां गैस से लदे ट्रक को पीछे से एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में 2 लोगों की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान 2 लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि सभी शादी समारोह में शामिल होकर रांची से जमशेदपुर जा रहे थे।