झुंड से बिछड़ कर कुएं में गिरा हाथी का बच्चा:देखें वीड‍ियो

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड में सिमटते जा रहे जंगलों और वन क्षेत्रों में बढ़ती इंसानी गतिविधियों के बीच अकसर जंगली हाथी ग्रामीण इलाकों में आ जाते हैं। कभी वो जानमाल को क्षति पहुंचाते हैं, तो कभी खुद हाथी की जान पर बन आती है। ऐसी ही एक घटना आज राजधानी रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र की कुरकुटा पंचायत के गिलसेरेग गांव में घटी, जहां हाथी का बच्चा एक कुएं में गिर गया। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। फिर हाथी के बच्चे को निकालने का प्रयास किया जाने लगा। समाचार लिखे जाने तक हाथी को कुएं से निकालने में सफलता नहीं मिल सकी है, पर वन विभाग की ओर से इसका प्रयास जारी है।