कोविड के कारण टाटा स्टील का झारखंड लिटरेरी मीट्स स्थगित

अन्य राज्य देश
Spread the love

भुवनेश्वर। कोविड-19 महामारी को लेकर टाटा स्टील भुवनेश्वर और टाटा स्टील ने झारखंड लिटरेरी मीट्स का 2021 संस्करण फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। टाटा स्टील भुवनेश्वर लिटरेरी मीट और टाटा स्टील झारखंड लिटरेरी मीट क्रमशः 2016 और 2017 में लॉन्च किया गया था।

अपनी शुरुआत के बाद से लिटरेरी मीट ने भारत और दुनिया भर के प्रमुख लेखकों और वक्ताओं को आकर्षित किया है। इनमें मनोज दास, रस्किन बॉन्ड, जयंत महापात्रा, सीताकांता महापात्रा, रमाकांत नाय, नयनतारा सहगल, किरण नागरकर, शर्मिला टैगोर, इलियाना क्रिस्टी, मार्क टुली, नंदिता दास, अमोल पालेकर, उदय प्रकाश, हरिवंश नारायण सिंह, जयराम रमेश, देवदत पट्टनायक, महादेव टोप्पो, अश्विनी कुमार पंकज, वंदना टेटे और रेखा भारद्वाज जैसी कई अन्य प्रख्यात हस्तिया शामिल हैं। लिटरेरी मीट भुवनेश्वर (ओडिशा) और रांची (झारखंड) के वार्षिक सास्कृतिक कैलेंडर का एक अभिन्न हिस्सा बन गई है।

मीट स्थगित होने पर टाटा स्टील कॉपरिट सर्विसेज के वाईस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी ने कहा कि इस वर्ष कोविड-19 महामारी को देखते हुए टाटा स्टील भुवनेश्वर और झारखंड लिटरेरी मीट की मेजबानी करने में असमर्थ हैं। इससे हम वास्तव में निराश हैं। झारखंड लिटरेरी मीट की डायरेक्टर मालविका बनर्जी ने कहा कि महामारी को देखते हुए जनवरी 2021 में होने वाले टाटा स्टील भुवनेश्वर और झारखंड लिटरेरी मीट की योजनाओं को स्थापित किया गया है।