PLFI का 15 लाख का इनामी नक्सली जि‍दन गुड़िया मुठभेड़ में ढे़र

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

खूंटी। PLFI का कुख्यात इनामी नक्सली जि‍दन गुड़िया को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। उसपर 15 लाख का इनाम घोषित था। कुछ दिन पहले ही झारखंड पुलिस ने उसकी तस्वीर जारी की थी।

जानकारी के मुताबिक खूंटी के मुरहू थाना क्षेत्र के कोयंगसार में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त कारवाई में जिदन मारा गया। उसकी मौत के बाद पीएलएफआइ के कमजोर होने की संभावना जताई जा रही है।

मुठभेड़ के बाद उसके पास से Ak-47 बरामद किया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके की नाकेबंदी करके पुलिस सर्च अभियान चला रही है।