गिरिडीह। गणितज्ञ, चिंतक, समाजसेवी दानी प्रसाद की प्रथम पुण्यतिथि पर पौधरोपण किया गया। इससे पहले उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कनिष्ट सुपुत्र विनीत सिन्हा गुड्डन ने अंगवस्त्र वितरण भी कराया। जैव विविधता प्रबंधन समिति प्रखंड सचिव योगेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि 1984 में 2 और 3 दिसंबर को भोपाल गैस त्रासदी का शिकार हुए थे। उन्ही की याद में राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाया जाता है।
फसल उत्पादन में रासायनिक खाद के प्रयोग के कारण अनाज पौष्टिकतायुक्त नहीं रह गयी है। इसके परिणाम स्वरूप विभिन्न प्रकार के रोगों से लोग ग्रसित हो रहे हैं। प्रकृति सभी जीवों की मां है। इसलिए कोई भी प्रकृति से बड़ा नहीं हो सकता है। जैव विविधता के संरक्षण, संवर्द्धन से ही पृथ्वी का अस्तित्व सुरक्षित रहेगा। उक्त अवसर पर विनीत कुमार सिन्हा, मनीष कुमार सिन्हा डमरू, मनीष कुमार राम, जल सहिया स्मिता सिन्हा, विवेकानन्द प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे।