अभिनेता सोनू सूद के ट्वीट पर दो घंटे में मिले 46 हजार से अधिक लाइक, फैंस ने दिया ये जवाब

अन्य राज्य देश
Spread the love

मुंबई। फिल्म अभिनेता सोनू सूद कोरोना काल में हुए लॉकडाउन के बाद से लगातार चर्चा में हैं। इन दिनों वे लगातार लोगों की सेवा करते रहे हैं। वे समसामयिक विषयों पर भी अपनी राय देते हैं। देश में किसानों के चल रहे आंदोलन पर भी अपनी बात रख रहे हैं। एक दिन पहले उन्होंने ट्वीटर पर लिखा था, ‘किसान का दर्जा मां-बाप से कम नहीं है’

सोमवार को भी उन्होंने करीब दो घंटे पहले किसानों को लेकर अपनी भावना जाहिर की है। उन्होंने लिखा है, ‘किसान है तो … हम हैं।’ उनके इस ट्वीट को दो घंटे में 46 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं। 6 हजार से अधिक रिट्यूट हो चुका है। दो हजार से अधिक लोगों ने कमेंट किये हैं।

अधिकतर फैंस सोनू सूद की कही बातों से इतेफाक रखते हैं। हजारों लोगों ने 8 दिसंबर के भारत बंद का समर्थन किया है। हालांकि कुछ लोगों को उनका कमेंट करना पसंद नहीं आया है।

एक फैंस भूपेंद्र सिंह राठौड़ ने लिखा, ‘आप जिनको किसान समझकर सपोर्ट कर रहे हैं, दरअसल वो किसान नहीं हैं और यह बात आपको बताने की जरूरत नहीं है कि तो किसान कभी चम्म्च से खाना नहीं खाते हैं। नहीं उनके चेहरे इतने मेकअप लगाए हुए चमकते हैं यह सब के सब फर्जी हैं।

संदीप मिश्रा ने लिखा, ‘सुशांत सिंह के लिए एक भी ट्वीट नहीं कर पाए और यहां होशियारी मार रहा है’

शुभम सक्सेना ने लिखा, ‘दिक्कत तो कुछ लोगों को बस देश के ईमानदार प्रधान से है’

समायरा ने लिखा, ‘सबकी तकलीफ महसूस करने वाला नेक फरिश्ता हो आप’