MB डीएवी के बच्चों ने याद दिलाए यातायात के नियम

झारखंड शिक्षा
Spread the love

लोहरदगा। एमबी डीएवी विद्यालय में पाठ्य सहगामी क्रियाओं के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया गया। प्राचार्य जीपी झा और जूनियर डीएवी के प्रभारी शिक्षक अश्विन पात्रो के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ।

इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आज की भागदौड़, काम की अधिकता और व्यस्तता में हम कई मुख्य बातों को नजरअंदाज कर देते हैं। इसमें यातायात के नियम भी हैं। इसका पालन करना जरूरी है। हालांकि हेलमेट नहीं लगाना, गाड़ी चलाते समय फोन पर बातें करना, गाड़ी की सीट बेल्ट नहीं बांधना जैसी कई गलतियां हम जानबूझकर करते हैं। इससे हमारा और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों का जीवन खतरे में पड़ जाता है। यातायात के नियमों का पालन करना हमारा परम कर्तव्य है।

भाषण प्रतियोगिता में कक्षा एलकेजी में प्रथम स्थान वेदांश नंद तिवारी, आकर्षा राज व अवंतिका राणा ने अर्जित किये। कक्षा यूकेजी में प्रथम स्थान विधि कुमारी, साक्षी कुमारी, प्राची विश्वकर्मा व कर्मन सिंह ने अर्जित किये। कक्षा प्रथम में प्रथम स्थान आलिया अंबर, वेदांश पंकज व सुजल राज ने अर्जित किये। कक्षा द्वितीय में प्रथम स्थान प्रिंस पन्ना, अथर्व शाह, मोहम्मद, असद अब्दुल्ला, ए धियालिनी, अनन्या कुमारी व श्वेत रजत ने अर्जित किये। इस प्रतियोगिता के आयोजन में अश्विन पात्रो, संगीता मित्तल, रजनी प्रसाद, सोमिता दास, पूनम सिंह व परमित कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई।