Jharlkand Corona Update : 247 नये मरीज मिले, जानें जिलों का हाल

झारखंड सेहत
Spread the love

रांची। झारखंड में कोरोना के नये मरीजों का मिलना जारी है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 19 दिसंबर की रात 9 बजे तक 247 नये मरीज मिले। सबसे अधिक 128 मामले रांची जिले से मिले। अब राज्‍य में 1 लाख 12 हजार 853 पॉजिटिव केस और 1,718 सक्रिय केस हैं। इलाज के बाद 1 लाख 10 हजार 125 लोग ठीक हो चुके हैं। शनिवार को 234 लोग ठीक हुए।

ये है जिलों के आंकड़े

विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रांची से 128, बोकारो से 12, चतरा से 5, देवघर से 3, धनबाद से 6, पूर्वी सिंहभूम से 35, गढ़वा से 8, गुमला से 3, हजारीबाग से 14, खूंटी से 3, कोडरमा से 5, लोहरदगा से 2, पलामू से 10, रामगढ़ से 3, साहेबगंज से 2, सरायकेला से 1, पश्चिमी सिंहभूम से 7 मरीज मिले।

2 मरीज की हुई मौत

राज्‍य में 19 दिसंबर को 2 मरीजों की मौत हो गई। धनबाद के 1 मरीज, गुमला के 1 मरीज की मौत हो गई। अब मरने वालों की संख्‍या 1010 हो गई।