रांची। महाराष्ट्र के अमरावती में 4 दिसंबर से 8 दिसंबर तक वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप हो रहा है। इसमें भाग लेने के लिए झारखंड की टीम 3 दिसंबर को अमरावती के लिए रवाना हुई।
टीम में पावरलिफ्टर्स अशोक कुमार गुप्ता, हेमा कुमारी, सुजाता भकत, लक्ष्मी शर्मा, आस्था भदानी, किरण मिश्रा, सौम्या, राणा हर्षवीर, विनय, पिंटू सिंह, संदीप कुमार शामिल हैं। टीम के साथ अजय पोद्दार (भारतीय टीम मैनेजर) भी रवाना हुए। उक्त जानकारी झारखंड पॉवरलिफ्टर्स एसोसिशन के सचिव अशोक कुमार गुप्ता ने दी।