झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र महतो ने बाबा दरबार में टेका मत्था आने वाले समय में विकास की रफ्तार और होगी तेजः रविन्द्र नाथ

झारखंड
Spread the love

देवघर। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो पत्नी के साथ देवघर पहुंचे। यहां बाबा की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। वहीं इस दौरान मौके पर उनके पारिवारिक पुरोहित ने विधि विधान के साथ बाबा की पूजा अर्चना और जलार्पण करवाया।

मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने कहा कि जिस प्रकार हमलोग अभी कोरोना काल में बहुत कठिन दौर से गुजर रहे हैं बाबा से प्रार्थना की है राज्य और देश सहित पूरे विश्व से इस बीमारी का खात्मा करें।वहीं एक सवाल के जवाब में कहा कि राज्य में सरकार बनते ही कोरोना जैसी महामारी वाली बीमारी ने अपना पांव पसारना शुरू कर दिया था जिसके कारण आम से लेकर खास सभी लोग इससे प्रभावित हुए हैं। राज्य सरकार अपना काम ठीक ठाक कर रही है और आने वाले समय में राज्य और राज्य की जनता के विकास की रफ्तार और तेज होगी।