नई दिल्ली । नवंबर, 2020 में 1,04,963 करोड़ रुपये जीएसटी राजस्व एकत्र हुआ। इसमें से सीजीएसटी 19,189 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 25,540 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 51,992 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 22,078 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 8,242 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 809 करोड़ रुपये सहित) शामिल है। नवंबर महीने में 30 नवंबर, 2020 तक दाखिल किए गए जीएसटीआर-3 बी रिर्टन की संख्या 82 लाख है। झारखंड में राजस्व संग्रह में 11 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
सरकार ने नियमित निपटान के रूप में आईजीएसटी से सीजीएसटी को 22,293 करोड़ रुपये और आईजीएसटी से एसजीएसटी को 16,286 करोड़ रुपये का निपटान किया है। नवंबर, 2020 के महीने में नियमित निपटान के बाद केन्द्र सरकार और राज्य सरकार ने सीजीएसटी से 41,482 करोड़ रुपये और एसजीएसटी से 41,826 करोड़ रुपये राजस्व अर्जित किया हैं।
जीएसटी राजस्व में वसूली के हालिया रुझान के अनुरूप नवंबर, 2020 के महीने का राजस्व पिछले साल के इसी महीने में जीएसटी राजस्व से 1.4 प्रतिशत अधिक है। महीने के दौरान, पिछले साल के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से राजस्व माल के आयात से राजस्व 4.9 प्रतिशत अधिक और घरेलू लेन-देन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व 0.5 प्रतिशत अधिक है।
नवंबर, 2020 में जीएसटी राजस्व की राज्यवार वृद्धि/कमी
राज्य | नवंबर–19 | नवंबर–20 | वृद्धि |
जम्मू और कश्मीर | 363 | 360 | -1% |
हिमाचल प्रदेश | 701 | 758 | 8% |
पंजाब | 1,375 | 1,396 | 2% |
चंडीगढ़ | 165 | 141 | -14% |
उत्तराखंड | 1,280 | 1,286 | 0% |
हरियाणा | 5,904 | 5,928 | 0% |
दिल्ली | 3,995 | 3,413 | -15% |
राजस्थान | 3,071 | 3,130 | 2% |
उत्तर प्रदेश | 5,678 | 5,528 | -3% |
बिहार | 1,107 | 970 | -12% |
सिक्किम | 157 | 223 | 42% |
अरुणाचल प्रदेश | 36 | 60 | 68% |
नगालैंड | 23 | 30 | 31% |
मणिपुर | 35 | 32 | -9% |
मिजोरम | 17 | 17 | 0% |
त्रिपुरा | 51 | 58 | 13% |
मेघालय | 117 | 120 | 2% |
असम | 958 | 946 | -1% |
पश्चिम बंगाल | 3,460 | 3,747 | 8% |
झारखंड | 1,720 | 1,907 | 11% |
ओडिशा | 2,347 | 2,528 | 8% |
छत्तीसगढ़ | 2,176 | 2,181 | 0% |
मध्य प्रदेश | 2,453 | 2,493 | 2% |
गुजरात | 6,805 | 7,566 | 11% |
दमन और दीव | 101 | 2 | -98% |
दादरा और नागर हवेली | 145 | 296 | 105% |
महाराष्ट्र | 15,968 | 15,001 | -6% |
कर्नाटक | 6,972 | 6,915 | -1% |
गोवा | 342 | 300 | -12% |
लक्षद्वीप | 2 | 0 | -75% |
केरल | 1,691 | 1,568 | -7% |
तमिलनाडु | 6,449 | 7,084 | 10% |
पुदुचेरी | 157 | 158 | 1% |
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह | 25 | 23 | -7% |
तेलंगाना | 3,349 | 3,175 | -5% |
आंध्र प्रदेश | 2,230 | 2,507 | 12% |
लद्दाख | – | 9 | |
अन्य क्षेत्र | 153 | 79 | -48% |
केंद्र का क्षेत्राधिकार | 95 | 138 | 45% |
कुल | 81,674 | 82,075 | 0.5% |