राज्‍यपाल ने गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, बंगाल के DGP और CS तलब

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य नेताओं हुए हमले को लेकर गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेज दी। इसके तत्काल बाद मंत्रालय ने राज्य के डीजीपी और मुख्य सचिव को दिल्ली तलब किया है। गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष के काफिले पर पथराव के बाद मंत्रालय ने रिपोर्ट मांगी थी।

जानकारी के मुताबिक रिपोर्ट में माना गया है कि श्री नड्डा की सुरक्षा में चूक हुई है। उनकी सुरक्षा का समुचित ध्यान नहीं रखा गया। बतातें चलें कि गुरुवार को पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान श्री नड्डा के काफ‍िले पर पथराव हुआ था। इस घटना में कैलाश विजयवर्गीय को चोट आई थी। भाजपा ने टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया था।

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार राज्य की कानून व्यवस्था पर कहा कि भारत के संविधान की रक्षा करना मेरी जिम्मेदारी है। पश्चिम बंगाल के लोगों की रक्षा करना मेरा कर्तव्य है। राज्य में कानून व्यवस्था की हालत बेहद खराब है। ममता बनर्जी को संविधान का पालन करना ही होगा। मानवाधिकार के दिन हुआ हमला मानवाधिकार पर हमला है। कल हुआ हमला लोकतंत्र पर धब्बा है और बेहद शर्मनाक है। बंगाल में संविधान की मर्यादाएं टूट रही हैं। बंगाल में पुलिस प्रशासन फेल हो गया है।